स्थापना दिवस पर एबीवीपी का 'एकलव्य–स्वयं की खोज' कार्यक्रम आयोजित
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
स्थापना दिवस पर एबीवीपी का 'एकलव्य–स्वयं की खोज' कार्यक्रम आयोजित
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
स्थापना दिवस पर एबीवीपी का 'एकलव्य–स्वयं की खोज' कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 9 जुलाई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 'एकलव्य–स्वयं की खोज' विषय पर प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आत्मअनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। मुख्य अतिथि शालिनी बजाज, वृत्त अधिकारी, साइबर पुलिस बीकानेर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल भुगतान में सावधानी तथा मजबूत साइबर जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष उपस्थिति में मौजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकीआर ने परिषद की कार्यप्रणाली, संगठन के उद्देश्य एवं छात्रहित में किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित, सहायक आचार्य (इतिहास), राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर असीम संभावनाएं छिपी होती हैं। सफलता का मार्ग आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम में पूर्व विभाग संयोजक दिलीप सिंह एवं कुमार विपवल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में इकाई अध्यक्ष हरीश चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन आदित्य व्यास ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक नगेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...