Acc बेनर अनावरण ऐसी प्रतियोगिताओं से अभिव्यक्ति कौशल जागृत और व्यक्तित्व निर्माण होगा- मुनिश्री अमृत कुमार जी


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Acc बेनर अनावरण
ऐसी प्रतियोगिताओं से अभिव्यक्ति कौशल जागृत और व्यक्तित्व निर्माण होगा- 
            मुनिश्री अमृत कुमार जी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com





Acc बेनर अनावरण
ऐसी प्रतियोगिताओं से अभिव्यक्ति कौशल जागृत और व्यक्तित्व निर्माण होगा- 
            मुनिश्री अमृत कुमार जी

बीकानेर 
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट2026 के बेनर का अनावरण आज़ दिनांक 15 जुलाई को स्थानीय बोथरा भवन के प्रांगण में मुनिश्री अमृत कुमार जी के सान्निध्य में किया गया | अनावरण में तेरापंथ न्यास के मंत्री जतन दुगड़, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के पूर्व प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेन्द्र डाकलिया, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कर्णीदान रांका, मंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा, उपाध्यक्ष मनोज सेठीया, मनीष बाफना, सहमंत्री मनोज छाजेड,रामलाल बोथरा, ताराचंद गुलगुलिया, जतन बैद, अनिल बैद, आदि मौजूद रहे |

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया की यह प्रतियोगिता हर वर्ष पुरे देश भर में आयोजित होती है|मुनि श्री अमृत कुमार जी ने कहा की " ऐसी प्रतियोगितायें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है |इससे अभिव्यक्ति कौशल जागृत होगा |"

मंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने बताया की यह प्रतियोगिता छः विधाओं यथा समुह गायन, एकल गायन, निबंध, चित्रकला, भाषण और कविता में और कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गो में आयोजित होगी | प्रतियोगिता विद्यालय, जिला,राज्य, राष्ट्रीय स्तर इन चार चरणों में आयोजित होगी|


 प्रतियोगिता प्रभारी मनोज सेठीया ने बताया की प्रथम चरण 25 जुलाई को संपन्न होगा | इस चरण में क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालय के छात्र छात्राएँ सहभागिता कर रहे हैँ|
अनावरण कार्यक्रम का संचालन केन्द्रिय जोनल प्रभारी मनीष बाफना ने किया |

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी