बीकानेर रेल मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एनएफआर से कमाए ₹78.22 लाख
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर रेल मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एनएफआर से कमाए ₹78.22 लाख
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में मंडल की आय में निरंतर वृद्धि
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue-NFR) के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग ने नवाचार, बेहतर समन्वय एवं एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 की अवधि में ₹78 लाख 22 हजार का गैर-किराया राजस्व अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बीकानेर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग विभिन्न व्यावसायिक एजेंसियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा नियमित संवाद बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम है कि मंडल में गैर-किराया आय के विभिन्न स्रोतों से उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है।
यह आय रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों, स्टेशनों पर वेटिंग रूम को ठेके पर उपलब्ध कराने, डिजिटल लॉकर (डिजी लॉकर) सेवाओं, पार्सल पैकिंग सेवाओं, एलईडी डिस्प्ले विज्ञापनों, मोबाइल एसेसरीज स्टॉलों तथा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है। इन सभी माध्यमों का प्रभावी प्रबंधन कर वाणिज्य विभाग ने रेलवे की आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने इस उपलब्धि पर वाणिज्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि रेलवे की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक आय स्रोतों के साथ-साथ गैर-किराया राजस्व के नए अवसरों का अधिकतम उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यावसायिक संभावनाओं का भी प्रभावी दोहन कर रहा है, जिससे रेलवे की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो रही है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी उत्साह, नवाचार और समर्पण के साथ कार्य करते हुए गैर-किराया राजस्व के नए अवसर विकसित करने का आह्वान किया।
बीकानेर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग आगामी समय में भी बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए गैर-किराया राजस्व में निरंतर वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...