मो. रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम पुस्तक "मेरे गीत तुम्हारे" का विमोचन और याद न जाये बीते दिनों की कार्यक्रम 30 जुलाई को


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

मो. रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम 
पुस्तक "मेरे गीत तुम्हारे" का विमोचन और
याद न जाये बीते दिनों की कार्यक्रम 30 जुलाई को 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


मो. रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम 
पुस्तक "मेरे गीत तुम्हारे" का विमोचन और
याद न जाये बीते दिनों की कार्यक्रम 30 जुलाई को 

बीकानेर 18 जुलाई 

सदभावना संगीत कला केन्द्र की ओर आगामी 30 जुलाई 2026 को स्व. मो. रफी की 46 वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मो. रफी के गाये गीतों का कार्यक्रम याद न जाये बीते दिनों की नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से रात 9:15 तक आयोजित किया जायेगा। आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि डॉ. राकेश सारस्वत, करण सिंह सिसोदिया, मो. आरिफ समेजा, विवेकानंद आर्य, हेमलता तिवाड़ी, सगीरदीन भाटी, रवि चौहान, गिरधर किराडू, अकबर अली भाटी, राज कुमार खड्गावत, राम किशोर यादव, जावेद मिर्जा, डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा मुख्य गायक होंगे । कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद आर्य ने बताया कि वरिष्ठ गायक इकरामुद्दीन कोहरी की 7 विशेष गीतों की प्रस्तुति स्व. छगनलाल बीकानेरी व उमरदराज कोहरी को समर्पित होगी । कार्यक्रम में मो. रफी के 1944 से 1980 तक गाये सभी गीतों की किताब "मेरे गीत तुम्हारे" का विमोचन किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कन्हैयालाल कच्छावा। मेहमान ए-खास समुद्र सिंह राठौड़। अध्यक्षता भारत प्रकाश श्री माली करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश सारस्वत करेंगे। 

Comments