खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू : शीतल देवी को देखने उमड़ा जनसैलाब, 3000 खिलाड़ियों के जोश से गूंजा पुष्करणा स्टेडियम 'खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0' का भव्य आगाज़, 18 खेलों में अगले पांच दिन तक होगा रोमांच


औरों से हटकर सबसे मिलकर





bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू : शीतल देवी को देखने उमड़ा जनसैलाब, 3000 खिलाड़ियों के जोश से गूंजा पुष्करणा स्टेडियम

'खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0' का भव्य आगाज़, 18 खेलों में अगले पांच दिन तक होगा रोमांच
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू : शीतल देवी को देखने उमड़ा जनसैलाब, 3000 खिलाड़ियों के जोश से गूंजा पुष्करणा स्टेडियम

'खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0' का भव्य आगाज़, 18 खेलों में अगले पांच दिन तक होगा रोमांच

बीकानेर। बीकानेर के खेल इतिहास में सोमवार की शाम एक नया अध्याय जुड़ गया, जब पुष्करणा स्टेडियम हजारों खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी से गुलजार हो उठा। नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 'खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0' का भव्य उद्घाटन रंगारंग समारोह के साथ हुआ। लगभग 3000 खिलाड़ियों की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि बीकानेर अब खेलों की नई पहचान बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

इस वर्ष आयोजित खेलो बीकानेर यूथ गेम्स में 18 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें अगले पांच दिनों तक रोमांचक मुकाबले होंगे। शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया, जबकि मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।

शीतल देवी बनीं आकर्षण का केंद्र, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

उद्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित एवं विश्वविख्यात पैरा तीरंदाज शीतल देवी रहीं। जन्म से दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद पैरों की सहायता से तीरंदाजी कर विश्वभर में भारत का नाम रोशन करने वाली शीतल देवी के स्टेडियम पहुंचते ही पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

हजारों खिलाड़ी उन्हें देखने, उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। उनकी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों ने युवा खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार किया। पूरे समारोह के दौरान हर नजर शीतल देवी पर ही टिकी रही।

मार्चपास्ट, योग, कुडो और बॉक्सिंग ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के अनुशासित मार्चपास्ट से हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद कुडो के रोमांचक प्रदर्शन और योग की मनमोहक प्रस्तुतियों ने खेल, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और अधिक आकर्षक बना दिया।

शाम होते-होते बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के साथ खेल मुकाबलों का विधिवत शुभारंभ हुआ। वहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे पुष्करणा स्टेडियम को रोशनी और उल्लास से भर दिया। उपस्थित हजारों दर्शकों ने इस मनमोहक दृश्य का भरपूर आनंद लिया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दयालाराम जाट एवं प्रांजल तोलिया का विशेष सम्मान किया गया। इनके उत्कृष्ट खेल योगदान और उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

बीकानेर को खेलों की नई पहचान देने का संकल्प

कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हर्ष ने कहा कि खेलो बीकानेर यूथ गेम्स का उद्देश्य बीकानेर में खेल संस्कृति को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहा यह आयोजन अब शहर का सबसे बड़ा खेल उत्सव बन चुका है और आने वाले वर्षों में इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

फाउंडेशन के निदेशक अनिल जोशी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेलो बीकानेर यूथ गेम्स केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। इसी सोच के साथ यह आयोजन प्रारंभ किया गया था और आज यह हजारों खिलाड़ियों का विश्वास बन चुका है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है तथा भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि बीकानेर देश के प्रमुख खेल आयोजनों की सूची में अपनी मजबूत पहचान बना सके।

फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने कहा कि प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों और खेलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह आयोजन अब केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में खेलो बीकानेर यूथ गेम्स को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में शहर के उद्योग, व्यापार, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में ,  अविनाश मोदी, देवकिशन चांडक, देवश्री, सुमति सुराणा, सुनीत गांधी, ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप किराडू, रामरतन धारणिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसीया, पैरालंपियन श्यामसुंदर स्वामी, एसबीआई बैंक के प्रतिनिधि, विनोद बाफना, राजेश पारीक, पिंटू राठी, वीरेंद्र किराडू, विवेक गोयल, राजेंद्र जोशी, राजेश चूर, अनिल बोडा, डॉ. सुभाष जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अपने संबोधन में अविनाश मोदी ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर में खेलों का बढ़ता वातावरण पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है और उद्योग जगत हमेशा ऐसे सकारात्मक प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा।

देवकिशन चांडक ने कहा कि खेलो बीकानेर यूथ गेम्स जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेलों से मिलने वाले संस्कार और अनुभव जीवनभर साथ रहते हैं।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसीया ने कहा कि बीकानेर में खेलों के क्षेत्र में हो रहे ऐसे प्रयास भविष्य में शहर की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब समाज, उद्योग जगत और खेल संगठन मिलकर कार्य करते हैं तो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में खेलो बीकानेर यूथ गेम्स राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

अगले पांच दिनों तक बीकानेर के विभिन्न खेल मैदानों पर 18 खेलों के रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बीकानेर केवल संस्कृति और विरासत का ही नहीं, बल्कि उभरती खेल प्रतिभाओं का भी शहर बन रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी