कोलायत : ग्रीन संकल्प के तहत 21 फलदार पौधों का पौधारोपण


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कोलायत : ग्रीन संकल्प के तहत 21 फलदार पौधों का पौधारोपण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



कोलायत : ग्रीन संकल्प के तहत  21 फलदार पौधों का पौधारोपण

बीकानेर/कोलायत। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ग्रीन संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को कोलायत तहसील के मोखा चारणान स्थित चामुंडा फार्म हाउस में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन संकल्प के संरक्षक हेमाराम जोशी ने 21 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ग्रीन संकल्प के समन्वयक गोपाल जोशी ने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार जुलाई व अगस्त माह के प्रत्येक रविवार को "हरित रविवार" अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया ।
इस अवसर पर घनश्याम जोशी, नरसी मेघवाल, बाबूलाल नाई, शंकर मेघवाल, प्रहलाद दान तथा अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी

बजाज स्कूल कोचरों का चौक में स्कूली बैग का वितरण किया महावीर इंटरनेशनल का विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्य