जिले के 10 ब्लॉक क्षेत्रों के 36 राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से होगा करिअर मार्गदर्शन


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

जिले के 10 ब्लॉक क्षेत्रों के 36 राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से होगा करिअर मार्गदर्शन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com



जिले के 10 ब्लॉक क्षेत्रों के 36 राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से होगा करिअर मार्गदर्शन

बीकानेर, 19 जुलाई। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की स्वीकृति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकाजी के सहयोग से संचालित 'निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन' परियोजना के अंतर्गत जिले के 10 ब्लॉक क्षेत्रों के चयनित 36 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को करिअर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

यह परियोजना बीकानेर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जाएगी, जिसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को उनके रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप करिअर संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा रोजगार के उभरते अवसरों पर भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार चयनित विद्यालयों में इस परियोजना के सफल संचालन के लिए संबंधित संस्था प्रधानों एवं अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर और नेशनल करिअर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण करिअर मार्गदर्शन पहुंचाकर उन्हें सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। करिअर काउंसलिंग वैन में विशेषज्ञ करिअर काउंसलर विद्यार्थियों को विभिन्न करिअर विकल्पों, कौशल विकास, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने की दृष्टि से एक प्रयास है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की 36 स्कूलों का चिह्नीकरण कर लिया गया है। अभियान की शुरुआत इसी माह की जाएगी। इस दौरान शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा