ढोंसी के युद्ध का रोमांचक वर्णन के साथ राव जैतसी का स्मरण कर किया नमन राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण


औरों से हटकर सबसे मिलकर

राव जैतसी - राती घाटी

school bag

लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

ढोंसी के युद्ध का रोमांचक वर्णन के साथ राव जैतसी का स्मरण कर किया नमन

राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण  


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



ढोंसी के युद्ध का रोमांचक वर्णन के साथ राव जैतसी का स्मरण कर किया नमन

राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण  

बीकानेर 28 जून 2026 रविवार

आज श्री पंच मंदिर में मौजूद सभी लोगों को तब गर्वानुभूति हुई राती घाटी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बीका ने बीकानेर के राव लूणकरण और नारनौल नवाब अबीमोर के बीच हुए ढोंसी के युद्ध का रोमांचक वर्णन सुनाया। बीका ने कहा राव लूणकरण क्षात्र धर्म के साकार रूप थे। इससे पहले राव जैतसी का 501 वां विजय दिवस पर श्री ओम नारायण श्रीमाली ने मंगलाचरण किया और मंचस्थ अतिथियों ने राव जैतसी के चित्र को पुष्पहार अर्पित किया।
   शिक्षाविद् जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि जैतसी का राज्यारोहण युग परिवर्तन का प्रतीक है। आठ सौ वर्ष से आक्रांता देश को पद दलित कर रहे थे। वे अजेय माने जाने लगे। राती घाटी युद्ध में राव जैतसी ने बादशाह बाबर के पुत्र तथा गजनी और लाहौर के शासक कामरा को पराजित कर के भारत का विजयी इतिहास रचा। इस युद्ध से भारत की पश्चिमी सीमा सुरक्षित हुई और कालान्तर में राव चंद्रसेन, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी ने राव जैतसी की छापामार युद्ध रणनीति को अपनाकर निरंतर विजयी अध्याय रचे। 
डॉ. राजेन्द्र जोशी ने राव जैतसी के काल के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला।
शपथ ग्रहण - समारोह के द्वितीय चरण में नवमनोनित समिति पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। 
सर्वप्रथम उपाध्यक्ष देवीशंकर आचार्य, कार्यसमिति सदस्य उम्मेद सिंह बीठू, राजीव गौतम, गणेश नागर, जन प्रतिनिधि राम नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट को अपर्णा ओढ़ाया गया। तत्पश्चात महिला मंत्री श्रुति बीका को हनी श्रीमाली ने तथा युवाशक्ति सह संयोजक यशवर्धन सिंह बीका को अपर्णा ओढ़ाया गया।
 अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह बीका ने महिला समिति में डॉ. सरोज राठौड़ को अध्यक्ष एवं संगीता सुथार को कोषाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही सर्व श्री नरेन्द्र सिंह भाटी हद्यां, जगमाल भद्रेचा, हरिसिंह बीका छाजूसर, गोविन्द चूरा, व सीताराम चूरा किलचु को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया। कार्यकारी अध्यक्ष श्री भंवर सिंह भेलू ने आभार ज्ञापित किया। 
समारोह में सर्व भीमसिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह, मोहन सिंह बीका, नरेन्द्र सिंह अरड़की, भगवान सारण, छत्रसेन सुथार, महावीर सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, तेजमाल सिंह मंडलावत, कमल नयन शुक्ला, नमामि शंकर आचार्य, मदन मोदी, गोविन्द नारायण श्रीमाली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
अंत में शांति मंत्र के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

विशेषज्ञ कहिन - ऑर्थो बायोलॉजिकल : हड्डी रोग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के रूप में उभरी, बदल रहे पारंपरिक तरीके

युवाओं में उत्साह : साफा बाँधने की विभिन्न विधाओं का अभ्यास, तलवारबाजी में दक्षता की ओर बढ़े क्षत्रिय सभा के आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन

प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिक धार्मिक यात्रा करेंगे इनमें बीकानेर के 205 सहित कुल 6 हजार हवाईमार्ग और शेष रेलमार्ग से जिले के कुल 1882 शामिल