बीकानेर : कोलायत ब्लॉक के 25 विद्यालयों में होगा पुस्तकालयों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण मिली नीति आयोग की प्रस्ताव को स्वीकृति, शिक्षा विकास को मिलेगी नई दिशा


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बीकानेर : कोलायत ब्लॉक के 25 विद्यालयों में होगा पुस्तकालयों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण
मिली नीति आयोग की प्रस्ताव को स्वीकृति, शिक्षा विकास को मिलेगी नई दिशा



इस रंगीन बेबी वॉकर के साथ अपने नन्हे-मुन्नों के पहले कदमों को मज़ेदार और सुरक्षित बनाएं। 

मज़बूत धातु के फ्रेम, सुचारू पहियों और आकर्षक लटकते खिलौनों से सुसज्जित यह वॉकर बच्चों का मनोरंजन करते हुए उनके संतुलन और चलने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हल्का, टिकाऊ और आसानी से ले जाने योग्य, यह वॉकर छोटे बच्चों के लिए एकदम सही है और बढ़ते बच्चों के लिए एक शानदार उपहार है।

नीले अक्षरों पर क्लिक करके फ्लिपकार्ट से आनलाइन खरीदारी करें

(Rate - ₹300 से शुरू)


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : कोलायत ब्लॉक के 25 विद्यालयों में होगा पुस्तकालयों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण
मिली नीति आयोग की प्रस्ताव को स्वीकृति, शिक्षा विकास को मिलेगी नई दिशा

बीकानेर, 22 जून 2026 सोमवार 

जिले के कोलायत ब्लॉक के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल  उपलब्धि को देखते हुए शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग को एक विशेष प्रस्ताव अप्रैल 2026 में भेजा गया था, जिसे मई 2026 में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। ‘प्रेरणा वाइब्रेंट मॉडल लाइब्रेरी’ योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक के 25 चिह्नित विद्यालयों में पुस्तकालयों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा।

बता दें कि नीति आयोग द्वारा जारी जिला रैंकिंग दिसंबर 2024 में कोलायत ब्लॉक ने देशभर के आकांक्षी ब्लॉकों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर ब्लॉक को विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों तथा विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति के कारण प्रस्ताव भेजा गया था।

विस्तार से

जिला कलक्टर निशांत जैन के मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत प्रयासो के परिणामस्वरूप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे के कुशल प्रबंधन में कोलायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

सीपीओ अमर सिंह चांदोलिया ने बताया योजना के क्रियान्वयन से विद्यालयों में अध्ययन का बेहतर वातावरण विकसित होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। 

कोलायत ब्लॉक की इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। 

Comments