लूणकरणसर विधानसभा का 21वाँ जीएसएस बख़ुसर और 22वाँ मिठडिया में हुआ स्वीकृत


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

लूणकरणसर विधानसभा का 21वाँ जीएसएस बख़ुसर और 22वाँ मिठडिया में हुआ स्वीकृत



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


लूणकरणसर विधानसभा का 21वाँ जीएसएस बख़ुसर और 22वाँ मिठडिया में हुआ स्वीकृत
 
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के प्रयास लाए रंग*

बीकानेर, 25 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के बख़ुसर और मिठडिया में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। मंत्री के प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र में 22 जीएसएस स्वीकृत हुए हैं। इनमें से अधिकांश जीएसएस के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 

☝️ कार, बाइक के ऐसे स्टीकर मंगाएं । ये आनलाइन मंगवाने के लिए यहाँ क्लिक करें 



मंत्री  गोदारा ने बताया कि क्षेत्र को विद्युत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश भर में विद्युत सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र के 120 और 220 केवी के जीएसएस भी मिले हैं। अनेक स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे क्षेत्र विद्युत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज क्षेत्र के किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब किसान दिन में खेती से जुड़े काम कर रहे हैं। इसी प्रकार घरेलू क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण औए सतत विद्युत आपूर्ति हो, इसके मद्देनजर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। पहली बार क्षेत्र में सहायक अभियंता कार्यालय स्तर पर जनसुनवाई करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की गई है। इसके साथ ही नियमित होने वाली जनसुनवाइयों में भी विद्युत से जुड़ी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में क्षेत्र में उल्लखेनीय कार्य हो रहा है। यह 'विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकारणसर' की अवधारणा को साकार करने की ओर बढ़ रहा है।

Comments