शहरी क्षेत्र : बरसाती पानी ठहराव की समस्या समाधान के लिए राज्य सरकार से प्राप्त हुए 59.10 करोड़ रुपए, तीन स्थानों पर प्रारम्भ हुआ कार्य जिला कलक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने किया मौका मुआयना


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

शहरी क्षेत्र : बरसाती पानी ठहराव की समस्या समाधान के लिए राज्य सरकार से प्राप्त हुए 59.10 करोड़ रुपए, तीन स्थानों पर प्रारम्भ हुआ कार्य

जिला कलक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने किया मौका मुआयना



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


शहरी क्षेत्र : बरसाती पानी ठहराव की समस्या समाधान के लिए राज्य सरकार से प्राप्त हुए 59.10 करोड़ रुपए, तीन स्थानों पर प्रारम्भ हुआ कार्य

जिला कलक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने किया मौका मुआयना

बीकानेर, 8 मई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसाती पानी ठहराव के कारण होने वाली समस्या से आमजन को जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इन कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा 59.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है तथा कार्यादेश जारी करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्य प्रारम्भ करवा दिए गए हैं। 

नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बरसाती पानी का ठहराव बड़ी समस्या है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 100 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाने की घोषणा की थी। जिसके पहले चरण में 59.10 करोड़ रुपए के कार्यों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा गत दिनों नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इसकी समीक्षा की गई तथा उच्च स्तर पर इससे जुड़ा फीडबैक दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार के आपदा नियंत्रण, राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा 59.10 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो गई है तथा 6 मई को तीन स्थानों पर कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। 

*करवाए जाएंगे यह कार्य* 

निगम आयुक्त ने बताया कि इस राशि से वल्लभगार्डन में 20 एमएलडी का सीवेज पंपिंग स्टेशन, सुजानदेसर में 12 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, खुदखुदा आश्रम जाने वाले नाले के स्थान पर नए नाले का निर्माण तथा शहर के प्रमुख नालों की सफाई से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इनमें से सुजानदेसर में एसटीपी निर्माण तथा निगम कार्यालय एवं पीबीएम अस्पताल नाला सफाई का कार्य 6 मई को प्रारम्भ भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे तथा 18 महीनों में यह पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनिचामी ने इन कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्याें को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

नई ट्रेन : रोजाना रात को चलेगी बीकानेर से साबरमती, अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर-अमदावाद रेल सेवा की उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्घाटन 21 जून को : साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का ये रहेगा शिड्यूल इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री ने की योगाभ्यास में सहभागिता बीकानेर के डॉ करणी स्टेडियम में हजारों लोगों किया योगाभ्यास