भवानी भाई शुरू से ही प्रतिभावान नेता रहे, इनका जीवन प्रेरणा - डॉ. कल्ला आठवीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि कर याद किया भानी भाई को
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
31 दिसंबर 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भवानी भाई शुरू से ही प्रतिभावान नेता रहे, इनका जीवन प्रेरणा - डॉ. कल्ला
भवानी भाई शुरू से ही प्रतिभावान नेता रहे, इनका जीवन प्रेरणा - डॉ. कल्ला
आठवीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि कर याद किया भानी भाई को
बीकानेर 30 दिसंबर 2025
बीकानेर 30 दिसम्बर - राजस्थान खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीकानेर के प्रत्यक्ष निर्वाचित पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि पर पब्लिक पार्क स्थित शहीद उद्यान में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
आयोजक ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर शहर के कांग्रेसजनों ने भवानी भाई को याद करते हुए उनके योगदान को संगठन के लिए अमूल्य बताया
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि भवानीशंकर शर्मा शुरू से ही प्रतिभावान नेता रहे है बतौर पत्रकार जब उन्होंने वर्षों पहले एक फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई तब उक्त समय उन्होंने पत्रिका से एक लाख रुपए की सहायता दिलवाई बतौर न्यास अध्यक्ष भवानी भाई ने गरीब तबके के उत्थान हेतु कार्य किए उनका जीवन प्रेरणा दाई है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, लक्ष्मण कड़वासरा
प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती शशिकला राठौड़ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल जादूसंगत वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमरतन जोशी"पट्टू ", ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.पी.के.सरीन,पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...