माखनभोग में बाल कृष्ण लीलाओं की व्याख्या की
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
30 दिसंबर 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
माखनभोग में बाल कृष्ण लीलाओं की व्याख्या की
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक , दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक माखनभोग उत्सव कुंज पूगल रोड , बीकानेर में श्री कृष्ण कथा आयोजन किया गया है। कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पर विराजमान साध्वी सुश्री जयंती भारती जी ने श्री कृष्ण की माखन चोर लीला प्रसंग की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि माखन चोरी के पीछे भक्तों के हृदय से प्रेम (माखन) चुराने का गहरा आध्यात्मिक अर्थ भी छिपा है। साध्वी जी ने वर्तमान में हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। मुख्य अतिथि विश्राम मीना संभागीय आयुक्त ,अजय पुरोहित (अध्यक्ष बार एसोसिएशन ) के सान्निध्य में आरती के साथ कथा का समापन किया।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...