माखनभोग उत्सव कुंज बीकानेर में श्री कृष्ण कथा आयोजन




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
29 दिसंबर 2025 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi






https://bahubhashi.blogspot.com

माखनभोग उत्सव कुंज  बीकानेर में श्री कृष्ण कथा आयोजन 

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा माखनभोग उत्सव कुंज पूगल रोड , बीकानेर में श्री कृष्ण कथा आयोजन किया गया है। कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास पर विराजमान साध्वी सुश्री जयंती भारती जी ने श्री कृष्ण जन्म प्रसंग सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। देवकी को श्री कृष्ण के जन्म का सुख मिला परंतु माता यशोदा को उनके लालन पालन का , उनके बाल लीलाओं और वात्सल्य भक्ति का आनंद मिला जिससे उनका प्रेम अद्वितीय माना जाता है। साध्वी जी ने बताया कि मंथन-संपूर्ण विकास केंद्र (एसवीके) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का एक शिक्षा कार्यक्रम है मंथन एसवीके जरूरतमंद और योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मंथन ने उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया है जो पेशेवर कौशल को बढ़ाता है और ज्ञान का विकास करता है। कथा में आए मुख्य अतिथि श्री बाल संत छैलबिहारी महाराज, श्रीमति किरण गौड़, देवशंकर जोशी,सोहन लाल प्रजापत मोनू पुरोहित,श्याम सांखला,जितेंद्र गहलोत विजय अग्रवाल, सोमनाथ अग्रवाल ,मनु पुरोहित, राजेंद्र अग्रवाल, शिव शंकर जोशी ( उद्यमी ), जितेंद्र जोशी शामिल हुए एवं भजनों का आनंद लिया अंत में श्री कृष्ण आरती के साथ कथा के तृतीय दिवस का समापन किया ।




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा