औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
29 दिसंबर 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
करणी कथा से मिलती है गाय, ओरण, तालाब कुआं बावड़ी संरक्षण की प्रेरणा- पंडित रविशंकर पारीक
29 दिसंबर 2025,जस्सूसर गेट के बाहर करणी कथा के दौरान कथा स्थल मंदिर परिसर में करणी माता का अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना की गई । कथा के शुभारंभ पर मां करनी की महा आरती कर करणी कथा के वाचक पंडित रविशंकर पारीक ने कहां की करणी माता ने बाल्यकाल में ही अपनी लीला के अनुसार गौ माता को खूब चराया, गौ माता के दूध का करणी माता स्वयं सेवन करते थे और गोपूजन करना रोज की बात थी, करणी माता जी खुद अपने हाथों से दही का बिलोना करते थे।आज भी विभिन्न स्थानों पर करणी माता के नाम से गौशालाएं स्थापित है। ओरण भी करणी माता के कहने पर उस जमाने में राजा एवं सेठ लोग छोड़ा करते थे जो आज भी कायम है। करणी कथा से विवेक,धैर्य तपस्या त्याग की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले छ जोड़ों के द्वारा पूजा अर्चना की इस उपरांत कथा का हुआ शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने सपत्नी बैठकर दशो दिशा,नवग्रह, करनी अभिषेक यज्ञ पूजन समेत विशेष पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। इस कार्यक्रम में मोहनलाल सांखला, अशोक सोनी,नत्थू सिंह भाटी,घेवर चंद सोनी,राजकुमार गिरी ने कथा शुभारंभ पर पूजा करवाई। मीडिया प्रभारी महावीर कुमार सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि करणी कथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एवं शाम 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नानी बाई का मायरे का संगीतमय वाचन भी पंडित रविशंकर पारीक के द्वारा निरंतर जारी है। कथा में गायक नंदकिशोर, दिनेश कुमार पैड वादक, ढोलक वादक मास्टर सुरेंद्र ने संगीत से श्रोताओं का मन मोह लिया। 31 दिसंबर को यज्ञ अनुष्ठान एवं महा-प्रसादी का भव्य आयोजन रखा गया है । आम लोग यहां आकर कथा का श्रवनपान कर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...