शहर की जन-समस्याओं के समाधान के लिए जन आंदोलन किया जाएगा - नित्यानंद पारीक




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
31 दिसंबर 2025 बुधवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

शहर की जन-समस्याओं के समाधान के लिए जन आंदोलन किया जाएगा - नित्यानंद पारीक




https://bahubhashi.blogspot.com

शहर की जन-समस्याओं के समाधान के लिए जन आंदोलन किया जाएगा - नित्यानंद पारीक 
 शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग विभाग की आवश्यक बैठक स्थानीय हरसोलाव तालाब के सामने सामने कार्यालन में आयोजित की गई जिसमें बीकानेर की जन समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया चिंता प्रकट करते हुए नित्यानंद पारीक ने कहा कि की शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हे कोट गेट ,रानी बाजार चौराहा,अंबेडकर सर्किल, सूरज टॉकीज चौराहा, गजनेर रोड दोनों पुलिया के पास,जस्सूसर गेट आदि शहर के हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है आवागमन पूरी तरह बाधित होता रहता है और जनता भीड़ और जाम से पूरी तरह परेशान है बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट है शीघ्र ही ट्राफिक व्यवस्था को सुचारू व समाधान के लिए जिला कलेक्टर को दिनांक 3 जनवरी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर शहर अभाव _अभियोग विभाग के अध्यक्ष नंदलाल गहलोत ने कहा बीकानेर शहर में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ हे प्रशासन मोन हे विभाग इसके लिए नए साल से आंदोलन करेगा ।प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत ने कहा कि शहर की सड़के खस्ताहालत में हे सड़कों के हालत बद से बद्तर है जगह-जगह गड्ढे और सिविल लाइन के कार्य चलने की वजह से शहर की सारी सड़के खुदी पड़ी है जनता त्रस्त हे और कई बार तो ऐसे हालत हो जाते हैं की सड़कों पर जाम लग जाता है जिससे जन _जीवन प्रभावित हो रहा हे शीघ्र ही प्रशासन ने जन समस्याओं के समाधान की दिशा में काम नहीं किया तो जन _आंदोलन किया जाए गा बैठक में महामंत्री लाल चंद गहलोत सहित प्रेम कुमार दईया ,लक्ष्मण राम पवार ,राकेश सांखला ,लक्ष्मण राम सांखला ,मांगीलाल जी सोनी उपस्थिति रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा