औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
29 दिसंबर 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
नोखा विधानसभा क्षेत्र में 62 करोड़ की लागत से 116 किमी डामर सड़कों को स्वीकृति
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत बड़ी सौगात
नोखा।
केंद्र सरकार ने नोखा विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों ढाणियों को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत नोखा विधानसभा क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की लागत से 116 किलोमीटर लंबी डामर सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में नोखा विधानसभा क्षेत्र की 34 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिससे 250 से अधिक ढाणियां पक्की सड़कों से जुड़ेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा विकास को नई गति मिलेगी।
बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले तीन चरण पूर्ण हो चुके हैं और अब चौथे चरण में दूरस्थ एवं वंचित ढाणियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस चरण में नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रथम सूची में 34 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत सड़कों का विवरण इस प्रकार है—
जांगलू से गोमंद की ढाणी – 2.55 किमी
जांगलू से बंशी की ढाणी – 2.50 किमी
जांगलू से बेनीवालों की ढाणी – 4.00 किमी
जांगलू से हनुमान मंदिर की ढाणी – 2.00 किमी
भामटसर से रूपाराम-फुसाराम की ढाणी – 3.20 किमी
जयसिंहदेसर मगरा सियाना रोड से विवेक नगर – 4.70 किमी
कक्कू से चोहानों की ढाणी – 3.80 किमी
कंवलीसर से मेघवालों की ढाणियां – 2.70 किमी
कक्कू से जाखड़ों की ढाणी – 1.15 किमी
हंसासर सैंगाल धोरा रोड से रोही कुआं की ढाणी – 3.00 किमी
हंसासर सैंगाल धोरा रोड से रायकों की ढाणियां – 8.00 किमी
रामनगर से सियागों की ढाणियां – 5.20 किमी
साधूणा से भाम्भुओं की ढाणी – 3.40 किमी
सारूंडा से कुम्हारों की ढाणी – 1.15 किमी
साधूणा से धरवाली की ढाणी – 4.90 किमी
स्वरूपसर सियागों की ढाणी से कुम्हारों-बेलदारों की ढाणी – 4.25 किमी
स्वरूपसर पाबू पाठशाला रोड से मवोलाई नाड़ी की ढाणी – 2.25 किमी
स्वरूपसर आचार्यों-मेघवालों की ढाणी से गंगाशाहियों की ढाणी – 3.20 किमी
दावा से कुम्हार टेला ढाणी – 6.20 किमी
नाथूसर चोखा नगर रोड से बारूपालों की ढाणी – 3.70 किमी
पांचू-नाथूसर रोड से तर्डों की ढाणी – 2.00 किमी
नाथूसर से सिद्धों की ढाणी – 2.00 किमी
नाथूसर बगरवाला धोरा से इंद्रनगर रायकों की ढाणी – 3.30 किमी
पांचू-शरह पांचू रोड से नायकों की ढाणी – 5.30 किमी
पांचू से पिलानियों की ढाणी – 3.30 किमी
दुर्गापुरा मेघवालों की ढाणी से मेघवालों की ढाणी – 2.75 किमी
एसएच-20बी साधासर से सलयाणा ढाणी – 5.00 किमी
नोखा-सलूंडिया रोड से लकालखोरी की ढाणी – 3.25 किमी
मूंदड़-भगवानपुरा रोड से साउथ ईस्ट ढाणियां – 2.50 किमी
उडसर-साजनवासी रोड से किस्तूरपुरा ढाणी – 3.00 किमी
उडसर-साजनवासी रोड से अनासर – 2.62 किमी
चरकड़ा-मेघवालों की ढाणी से सुडलाई नाड़ी – 2.50 किमी
रायसर सुरतसिंह की ढाणी से कुलाई नाड़ी ढाणियां – 1.67 किमी
चरकड़ा से गोदारों की ढाणियां – 4.10 किमी
अंत में बिहारीलाल बिश्नोई ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...