सूचना दो 15 हजार लो : प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स विनिर्माण इकाई की सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हज़ार रु ईनाम राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल देगा 15 हजार की वित्तीय प्रोत्साहन राशि




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
30 दिसंबर 2025 मंगलवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सूचना दो 15 हजार लो : 

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स विनिर्माण इकाई की सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हज़ार रु ईनाम

*राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल देगा 15 हजार की वित्तीय प्रोत्साहन राशि*



https://bahubhashi.blogspot.com

सूचना दो 15 हजार लो : 

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स विनिर्माण इकाई की सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हज़ार रु ईनाम

*राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल देगा 15 हजार की वित्तीय प्रोत्साहन राशि*

*मोबाइल नंबर 8723058586 अथवा ईमेल ro.bikaner@gmail.com पर दी जा सकती है सूचना*

*आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की योजना की गई है शुरू*

बीकानेर, 30 दिसंबर। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग अथवा सिंगल यूज प्लास्टिक का विनिर्माण करने वाली इकाई की विश्वसनीय सूचना देने पर 15,000 रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा यह वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। 

*मोबाइल नंबर 8723058586 अथवा ईमेल ro.bikaner@gmail.com पर दी जा सकती है सूचना*
जिले में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजकुमार मीणा ने बताया कि यह प्रोत्साहन राशि एक इकाई हेतु सिर्फ एक बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। आमजन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक आइटम्स की विनिर्माण इकाई की सूचना मोबाइल नंबर 8723058586 अथवा ईमेल ro.bikaner@gmail.com अथवा क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, बीकानेर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दी जा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उक्त सूचना को गोपनीय रखा जाकर सत्यापन करवाया जायेगा एवं सूचना सही पायी जाने पर वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

*चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर है रोक*
 मीणा ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं के माध्यम से प्लास्टिक कैरी बैग्स (प्लास्टिक की थैली) एवं चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग को सम्पूर्ण राजस्थान में प्रतिबंधित किया गया है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चिन्हित प्लास्टिक आइटम्स के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे है। 

*आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई है प्रोत्साहन राशि योजना*
 राजकुमार मीणा ने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य मण्डल द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के जरिए आम-जन को प्रतिबंधित प्लास्टिक आइटम्स का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य मण्डल द्वारा चिन्हित प्लास्टिक आइटम्स के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा