अंतरिम बजट : यात्राओं में छूट, बड़ी योजनाएं संभावित एक हाथ ले दोनों हाथों से दे का सिलसिला बंद नहीं हो सकता
























✍️

अंतरिम बजट : यात्राओं में छूट, बड़ी योजनाएं संभावित 
एक हाथ ले दोनों हाथों से दे का सिलसिला बंद नहीं हो सकता

- मोहन थानवी 

केंद्र सरकार आज अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में आम जन को काफी उम्मीदें नजर आ रही है। संभवत चुनावी साल में सरकार आमजन की उम्मीद पर खरा भी उतरे। लेकिन यह तय है की एक हाथ ले दोनों हाथों से दे का सिलसिला बंद नहीं हो सकता। यह भी तय है की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा। और इसी नजरिए से आम आदमी तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखते हुए सरकार कुछ बड़ी योजनाओं को भी प्रस्तावित कर दे। 

वित्तीय क्षेत्र के जानकार इस बात पर भी बल दे रहे हैं की करदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से छूट के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों पर सख्ती भी नजर आ सकती है। दूसरी ओर राजस्व बढ़ाने के नीति तीर्थ यात्राओं और सामान्य यात्राओं को बढ़ाने पर बल देती नजर आ सकती है। इसके तहत वित्तीय क्षेत्र के जानकार यह संभावना व्यक्त करते हैं की संभावित है सरकार रेलवे को पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों उपचाराधीन यात्रियों और महिलाओं के विशिष्ट वर्ग को रेल यात्रा में छूट प्रदान करने का प्रावधान रखे। ऐसा इसलिए भी संभव है की छूट प्राप्त करने वाले वर्गों में विशेष रूप से उपचाराधीन रोगियों के परिजन और वरिष्ठ जन रेल यात्रा किराए में रियायत पुनः आरंभ करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। 

ऐसा करने पर सरकार को और रेलवे को लाभ भी होगा ऐसी संभावना भी वित्तीय जानकार जता रहे हैं। क्योंकि यात्राएं बढ़ेंगी तो राष्ट्रीय और अंतर राज्यीय बाजार भी विस्तार लेंगे। स्थानीय बाजारों में भी रौनक छाएगी। 

बहरहाल बजट पेश होने को है और बजट पेश होने के आधे घंटे के अंदर अंदर विशेषज्ञों की विवेचनाएं भी टीवी चैनलों के माध्यम से सभी तक पहुंचेंगी। शुभ शुभ होगा ऐसी उम्मीद के साथ। 


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा