एक्सीडेंट इन बीकानेर : एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल


















एक्सीडेंट इन बीकानेर : एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गये

सड़क हादसे में सात जने घायल

बीकानेर। जिले के नोखा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गये । घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 जानकारी के मुताबिक पलाना व उदयरामसर के बीच तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।  बोलरो व कार की आपस में टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया। 

 हादसे में 35 वर्षीय पूनम चंद,40 वर्षीय सीताराम,50 वर्षीय रामकिशन,60 वर्षीय समदा,27 वर्षीय सरिता,सात वर्षीय शोभिता,चार वर्षीय मानसी घायल हुए है।

 भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलरो सड़क के एक ओर मिट्टी में जा धसी तो कार व बाइक दूसरी ओर सड़क किनारे जा गिरी। तीन गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा