चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये रात्री कालीन व्यवस्था प्रभावी की जाये एसपी ने ली क्राईम मिटिंग, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश sp ne meeting li
खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये रात्री कालीन व्यवस्था प्रभावी की जाये
एसपी ने ली क्राईम मिटिंग, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश
बीकानेर । पुलिस अधीक्षक आईपीएस योगेश यादव ने जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिये है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये । शनिवार को सदर थाने के पुलिस सभागार में आयेाजित क्राईम मिटिंग में जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारी मौके पर कानून
व्यवस्था दुरस्त रखने के साथ चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये रात्री कालीन व्यवस्था प्रभावी की जाये। उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण पर विशेष दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा थानों में लंबित पड़े मामलों पर जल्द निपटारा करने की बात कही गई। साथ ही
पुलिस को नसीहत दी गई कि वे थाने में शिकायत लेकर आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करें। एसपी ने कहा कि जिले में महिला अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। मुखबिर तंत्र को मजबूत करें ताकि थाना क्षेत्र में कोई वारदात होने पर पुलिस कानून व्यवस्था बिगडऩे जैसे हालात नहीं हो। थानों में जवानों के साथ समन्वय रखें। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के प्रयास करें। एसपी ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि थानों में पीडि़त का परिवाद लेने से मना कर जाता है,ऐसा नहीं होना चाहिए है। थानों में
परिवादी की अनसुनी करने वालों पर सख्ती बरती जायेगी। उन्होने वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आईपीएस शैलेंद्र सिंह समेत तमाम पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद थे।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...