भारत में रंगीन सिक्कों से जगमग दीपावली मनाएंगे कनाडा, आस्ट्रेलिया और इंग्लैैंड के बाद अब भारत में कलर्ड कॉयन


खबरों में बीकानेर



🚰जल बचाओ



🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी




हाईलाइट्स :

भारत में रंगीन सिक्कों से जगमग दीपावली मनाएंगे  
कनाडा, आस्ट्रेलिया और इंग्लैैंड के बाद अब भारत में कलर्ड कॉयन




👇




🌅
symbol
प्रतीकात्मक चित्र 





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*




*
** 












🚪


भारत में रंगीन सिक्कों से जगमग दीपावली मनाएंगे  
कनाडा, आस्ट्रेलिया और इंग्लैैंड के बाद अब भारत में कलर्ड कॉयन

बीकानेर /नई दिल्ली 
दुनिया के 3 देशों के बाद हमारे भारत में भी रंगीन सिक्के जारी किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लक्ष्मी और गणेश अंकित यह सिक्के इस दीपावली धनतेरस पर जारी किया जाना प्रस्तावित बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार इन सिक्कों की बुकिंग कोलकाता टकसाल की वेबसाइट पर होगी। बुकिंग सिक्के जारी होने के बाद शुरू हो सकती है। बता दें कि अभी तक सिक्कों का मूल्य सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत दो हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

टकसाल में बिना मूल्य वर्ग के भगवान लक्ष्मी गणेश अंकित टोकन सिक्कों की ढलाई जारी है। इस शुरूआत को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जारी होने वाले स्मारक सिक्कों को अद्वितीय बनाने की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है, जो मूल्य वर्ग के साथ जारी होने वाले देश के पहले रंगीन सिक्के हो सकते हैं। सरकारी टकसाल से ऐसे रंगीन सिक्के पहली बार जारी होंगे। 

धनतेरस पर जारी होने वाला 40 मिलीमीटर व्यास और 20 ग्राम का रंगीन सिक्का 999 टंच शुद्ध चांदी का होगा। इसके एक तरफ लक्ष्मी-गणेश का रंगीन चित्र अंकित होगा और दूसरी ओर आधिकारिक लोगो। 

ये शुद्ध चांदी से बने रंगीन सिक्के कभी प्रचलन में नही आएंगे सिर्फ शौक़ के तौर पर धरोहर के रूप में सहेजकर रखे जाएंगे। लक्ष्मी जी और गणेश जी अंकित ये सिक्के भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाले पहले रंगीन टोकन सिक्के होंगे। भविष्य में स्मारक सिक्कों को लोकप्रिय बनाने की दिशा में यह सरकार का बड़ा कदम है।  

भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की कोलकाता टकसाल ने रंगीन सिक्कों की ढलाई के लिए जर्मनी से मशीनें मंगवाई हैं। अब निगम की अन्य टकसालें, मुंबई और हैदराबाद और भी इसी दिशा में जल्द ही कोई नया प्रयोग कर सकती हैं। 








✍🏻







*








C P MEDIA







खबरों में बीकानेर

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा