खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
देहात कांग्रेस बीकानेर ने इंदिरा गांधी को नमन किया
देहात कांग्रेस, कमेटी के द्वारा भारत की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमाति इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय पब्लिक पार्क में स्थित मूर्ती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्जित की गई देहात् कांग्रेस के वरिष्ट उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक के नेतृत्व में उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, सेवादल के नेता नरसिंहदास व्यास मालचन्द कस्वां, राजीवगांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष रूपाराम चौधरी, महिला राजीव गांधी विचार मंच की महासचिव पार्वती गुसांई, हेमन्त किराड़ू (ऑल इण्डिया इंटक के अध्यक्ष) राजपाल पूनिया, रामलाल भाम्भू महासचिव, इमरान लोधी उपाध्यक्ष आदि ने पूष्पांजलि अर्पित कर इंदिरागांधी को याद किया।
इस अवसर पर देहात्् कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई कांगेस नेता उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की प्रभावशाली नेता रही, इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन में राष्ट्र को एक नई दिशा मिली, राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिये उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा देहात् अध्यक्ष नारायण सिंह चारण व मालचन्द कस्वां ने कहा कि वे सदैव राष्ट्रहित की सोच रखती थी, वे राष्ट्र कांगेस की अध्यक्ष व सूचना और प्रसारण मंत्री रही। इसके बाद 1966 से 1984 तक भारत की प्रधान मंत्री रही और राष्ट्र का कुशन नेतृत्व किया। सेवादल के वरिष्ट नेता नरसिंहदास व्यास ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने चहुंमुखी विकास किया, वे विभिन्न विषयों में भी रूचि रखते हुए देश को एक नई दिशा दी।
राजीव गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष रूपाराम चौधरी ने कहा कि उन्होंने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये।
इसके बाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर भी उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
देहात् कांग्रेस उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक, वरिष्ट नेता नारायण सिंह चारण, सेवादल के नरसिंह दास व्यास, राजीव गांधी विचार मंच के रूपाराम चौधरी, पारवती गुसांई, रामलाल बात्भू, लाचन्द कस्वां, इमरान लोधी ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल भारत के लोकप्रीय नेता थे। उन्होंने भारत के उपप्रधान मंत्री के रूप में काम किया। नित्यानन्द पारीक ने कहा कि वे भारतीय गणराज्य के संस्थापक रहे स्वतंत्रता के लिये देश के संधर्ष में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई व भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...