✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
धुएं से पीड़ितों के पीछे उड़ान भरती-सी लगी घोड़े पर सवार महाराजा की स्टैच्यू
वहीं कैन्सर पीड़ित आदमकद मानवीय प्रतिरूपों ने
तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्परिणाम बताए
बीकानेर 31 मई 2020/ राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय बीकानेर द्वारा आज 31 मई रविवार को विश्व तम्बाकू एवं धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अर्न्तगत
सार्दूलसिंह सर्किल पर इन्सटालेशन के माध्यम से तम्बाकू के दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से तम्बाकू सेवन ना करने के प्रति संकल्पित हाने का संदेश दिया गया। एक संदेश कह रहा था कि लॉक डाउन में तम्बाकू सेवन की लत कुछ कम हुई होगी, बस थोडे से संकल्प के साथ, प्लीज छोड़ दो ना हमेशा के लिये। वहीं कैन्सर पीड़ित आदम कद मानवीय प्रतिरूपों में पुरूषों को समझाती महिलाये एवं बच्चे तम्बाकू के दुष्परिणामों का जीवन्त चित्रण कर रहे थे। साथ ही राक्षस के रूप में रोवर स्काउट लोगों को तम्बाकू के भयावह रूप को प्रदर्शित नजर आये।
इस अवसर पर भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो विमला मेघवाल, बीकानेर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रो विमला मेघवाल ने कहा कि तम्बाकू एवं उसके प्रयोग से हमें बचना चाहिये। तम्बाकू शरीर में विभिन्न प्रकार के मुंह, गला, फेफडा, आन्त, गुदा आदि अंगों के केन्सर रोग का जनक है। तम्बाकू दिल की धमनियों में कोलेस्ट्रोल को बढाता है जिससे हदयधात का खतरा बढ जाता है। साथ ही तम्बाकू के बाजारों में मिलने वाले उत्पादों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने इस दिवस को आयोजित करने के उदेश्य से अवगत करवाते हुए संदेश दिया की हमें अपने परिवार के सदस्यों को तम्बाकू से दूर रहने के लिये सदैव सचेत करते रहना चाहिये। एवं स्वयं इसके सेवन से दूर रहना चाहिए ।
मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने कहा कि एक पिता का अपने बच्चे - बच्चियों से स्नेह अधिक होता है और उसकी कही हर बात को वह पुरा करने का प्रयत्न करता है। इस कारण अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करते हुये तम्बाकू मुक्त बनाने में बालक - बालिकायें मुख्य भुमिका निभा सकते है।
कार्यक्रम संयोजक एवं सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कहा कि एक पिता का अपनी बच्चियों से स्नेह अधिक होता है और उसकी कही हर बात को वह पुरा करने का प्रयत्न करता है। इस कारण अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करते हुये तम्बाकू मुक्त बनाने में बालिकायें मुख्य भुमिका निभा सकती है। इस अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा मास्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कलात्मक कार्य में श्रीवल्लभ पुरोहित, रोवर रविप्रकाश चाहर, कपिल सुथार, कंवरराम, सत्यप्रकाश, रेंजर यशस्वी महात्मा, नम्रता उडानिया आदि का सहयोग रहा।
📒


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...