✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
14 अप्रैल तक बढ़ी निषेधाज्ञा
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
सामाजिक, राजनीतिक, पारिवारिक सहित सभी कार्यक्रम रहेंगे प्रतिबंधित
बीकानेर , 31 मार्च। कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निषेधाज्ञा 14 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम द्वारा जारी आदेशानुसार 14 अप्रैल तक जिले में सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक ,सांस्कृतिक, पारिवारिक कार्यक्रम तथा सभाएं, रैली प्रदर्शन, धरना इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश में बताया गया है कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे, साथ ही सभी भवनों मैरिज गार्डन तथा अन्य प्रकार के किसी भी स्थल पर धार्मिक सामाजिक पारिवारिक सहित समस्त प्रकार के समारोह प्रतिबंधित रहेंगे।
गौतम ने बताया कि सभी धार्मिक पूजा स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे तथा कोई धार्मिक सम्मेलन आयोजित नहीं किया जाएगा। आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 तथा 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1957 के तहत मुकदमा चलाया जा सकेगा। गौतम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर संक्रमण से आमजन को सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। उन्होंने सभी लोगों से नियमों की पालना करते हुए घरों में रहने की बात कही।
गौतम पहुंचे श्रीडूंगरगढ, लिया लाॅकडाउन का जायजा
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पहुंच कर लाॅक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा शहर में घूम कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
गौतम ने पूरे श्रीडूंगरगढ़ शहर का राउंड लेकर धारा 144 की स्थिति का जायजा लिया। जिला मजिस्ट्रेट ने उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी राकेश नोएल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के बॉर्डर पर स्थित कीतासर गांव में राजकीय विद्यालय सहित जो अन्य भवन है उन्हें चिन्हित करके रखें और वहां क्वरेन्टाइन की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन भवनों को क्वॉरेंटाइन भवन के रूप में उपयोग में लिया जा सके। उन्होंने उप अधीक्षक पुलिस धर्माराम से कहा कि पुलिस लगातार भ्रमण कर पूरे उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था संधारित रखें। उन्होंने ब्लॉक सीएमओ से क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी प्राप्त की।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सक के 3 पद रिक्त हैं अगर इन पर नियुक्ति हो जाए तो आसानी होगी। इस पर जिला कलक्टर ने जल्द ही डूंगरगढ़ में तीन चिकित्सकों को नियुक्त करने की बात कही।
सहकारी उपभोक्ता भंडार करवा रहा है आपूर्ति
लाॅक डाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुएं उचित दर पर मिले, कालाबाजारी जैसी स्थिति ना बने और गुणवत्तापरक वस्तुएं जरूरतमंद तक पहुंचे इसके लिए सहकारी उपभोक्ता भंडार नियमित रूप से घर-घर आपूर्ति करवा रहा है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी उपभोक्त भंडार होलसेल पर वस्तुएं क्रय कर बिना लाभ हानि के सीधे घर तक आपूर्ति करवा रहे हैं। बीकानेर जिला मुख्यालय पर भंडार की ओर से 3 वैन नियमित रूप से विभिन्न काॅलोनियों तक भ्रमण कर खाद्य सामग्री की आपूर्ति कर रही है। इसी प्रकार नोखा तथा खाजूवाला पंचायत समिति मुख्यालय पर उपभोक्ता भंडार की ओर से आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
जिला कलक्टर ने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले और इसमें सबका समन्वित प्रयास होना चाहिए कि तभी लाॅकडाउन के उद्देश्य सफल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सहकारी भंडार वैन द्वारा माइक के जरिए उदघोषणा की जा रही है। गौतम ने कहा कि यदि खाद्य सामग्री की मांग बढ़ी तो आपूर्ति भी बढ़ाई जा सकेगी। उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग नवरग लाल विशनोई पे बताया कि 5 ऐसी और वैन शुरु किये जाने की योजना है।
गोविन्दम प्राइम फूड ने दी ढाई लाख रुपए की मदद
कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम में सहयोग के लिए समाज के कई व्यक्ति और संस्थाएं आगे आ रहे हैं। जरूरतमंदों तक भोजन वितरण हो या कोरोना राहत कोष में आर्थिक मदद। इसी क्रम में श्री गोविंदम प्राइम फूड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2 लाख 51000 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए।
श्री गोविंदम फूड प्राइम लिमिटेड की डायरेक्टर सीमा ग्रोवर ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी फर्म सरकार से पूरा सहयोग करने को तैयार है। फर्म द्वारा आटा और अन्य खाद्य सामग्री बनाई तैयार की जाती है। वे जरूरतमंद लोगों तक बहुत कम दरों पर आटा सप्लाई करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा बीकानेर में प्रतिदिन 30 टन आटा सप्लाई किया जा सकता है।
आवश्यक वस्तु आपूर्ति व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
गौतम ने लाॅकडाउन के दौरान खाद्यान्न की थोक दुकानों, आटा मिलों, किराणा की दुकानों, आटा चक्कियों को नियमित रूप से खुला जाने व खाद्य सामग्री की पर्याप्त व नियमित आपूर्ति की व्यवस्थाओं के संचालन, क्रियान्वयन एवं माॅनिटरिंग के लिए प्रबंधक नागरिक आपूर्ति बीकानेर डाॅ भगवती स्वरूप रतन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी थोक व खुदरा व्यापारियों, संगठन, सचिव कृषि उपज मंडी समिति, जिला प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम के मध्य समन्वय रखते हुए समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी थोक विक्रेताओं की आवश्यकतानुसार एफसीआई से गेहूं उपलब्ध करवाने के लिए मांग प्राप्त करेंगे तथा इस सम्बंध में जिला रसद अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
-----
लाॅक डाउन ही कोरोना से बचाव का मूल मंत्र है - भाटी
बीकानेर, 31 मार्च। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत अन्तर्गत उपखण्ड मुख्यालय बज्जू के कार्यालय सभागार में क्षेत्र में कोरोना महामारी (ब्व्टप्क्.19) से बचाव के उपाय एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु समस्त विभागो के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान स्वंय मंत्री भाटी ने भी अधिकारियों सहित मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग कर सभागार में प्रवेश किया तथा सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को भी पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।
भाटी ने बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये लाॅक डाउन के निर्णय को अति महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि लाॅक डाउन की सफलता ही कोरोना महामारी से बचाव का मूल मंत्र है, अतः कोरोना संभावित की स्क्रीनिंग, सोशल आइसोलेशन, व्यक्तिगत स्वच्छता, मास्क व सेनेटाइजर उपयोग आदि निर्णयो की अक्षरशः अनुपालना अति आवश्यक है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से बज्जू उपखण्ड अधीनस्थ प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस सम्बंध में सभी विभागांे द्वारा की गई तैयारियों एवं प्रयासों की जानकारी ली तथा प्रत्येक ग्राम में सोडियम हाईपो क्लोरेट के छिड़काव, अधिकाधिक मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण, बाहर से आये प्रवासी एवं ग्रामवासियों का सर्वे एवं आइसोलेशन, प्रत्येक गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन-दवा आदि की पहंुच सुनिश्चित करने को प्रथम प्राथमिकता बताते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भाटी ने प्रशासन से क्षेत्र के भामाशाह, व्यापारी वर्ग, आमजन आदि का पूर्ण सहयोग लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष बनाकर निरन्तर ग्रामवासियों के साथ संवाद एवं सूचना सम्प्रेषण तंत्र विकसित कर सभी की सहभागिता एवं सहयोग द्वारा इस महामारी को परास्त करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अब तक श्रीकोलायत में किसी कोरोना संदिग्ध की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, वृत्ताधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, ऊर्जा, पी.एच.ई.डी., सा.नि.वि. आदि विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। भाटी ने उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशिक्षु आई.ए.एस. अभिषेक सुराणा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
बैठक के पश्चात भाटी ने बज्जू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. सुनील तेतरवाल एवं अन्य चिकित्साकर्मियों के साथ कोरोना (ब्व्टप्क्.19) महामारी से बचाव हेतु विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की, चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया, दवाईयों के स्टाॅक एवं आपूर्ति की जानकारी ली एवं प्रत्येक ग्राम में मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। भाटी ने चिकित्सालय की व्यवस्थाएँ चाक चैबन्द एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत पर संतोष व्यक्त करते हुये उपस्थित ग्रामवासियों से भी चिकित्सकों के सहयोग एवं निर्देशो की पालना करने का आग्रह किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...