माना कि... होज लीकेज होने के कारण एलपीजी का रिसाव हुआ एवम् आग लग गई, बड़ा हादसा होने से टला




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤















फोटो : दिनेश गुप्ता 
🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

बड़ा हादसा होने से टला

नागरिक सुरक्षा एवम् वातावरण संरक्षण को मध्य नजर रखते हुए
30.09.2019 को भारत पेट्रोलियम के खारा, ओैद्योगिक क्षेत्र स्थित एल.पी.जी. सयंत्र पर प्रातः 11ः00 बजे ईमरजेन्सी रिस्पोन्स डिजास्टर मैनेजेमेण्ट प्लान की मॉक ड्रील का आयोजन किया गया।  इस ड्रिल में यह माना गया कि फिलिंग शेड में व्यावसायिक सिलेण्डर की फिलिंग करते हुए एलपीजी होज लीकेज होने के कारण एलपीजी का रिसाव हुआ एवम् आग लग गई। 

फायर सायरन की आवाज सुनकर अग्निमक दल व बचाव दल लीकेज रोकने व बुझाने के लिए तुरन्त घटनास्थल पर पहुॅचता है एवम् 10 किग्रा डी.सी.पी. फायर एक्सटिंग्युर से आग पर काबू करने का प्रयास करता है, इसके पचात स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम को चालू किया गया।  आग नियन्त्रण से बाहर होने के कारण डिजास्टर कन्ट्रोल मैनेजेमेण्ट प्लान को लागु किया गया एवम् तत्पचात हायड्रेन्ट, मोनीटर से आग को रोकने का प्रयास किया जाता है एवम् कुछ देर बाद बिछवाल की फायर ब्रिगेड़ की सहायता से आग पर काबू पा लिया जाता है।  तत्पचात फायर प्रोक्सिमिटी सूट पहनकर वॉल्व को बन्द कर दिया जाता है एवम् लिकेज पर भी काबू पा लिया जाता है।

इस फायर ड्रील के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवम् बॉयलर्स श्री दिने शर्मा, इन्डियन ऑयल से सहायक प्रबन्धक श्री भुपेन्द्र नागरिया तथा भारत पेट्रोलियम के प्रादेाक प्रबन्धक श्री पीएल कन्नन उपस्थित थे। 

इस ड्रिल में आई.बी. से श्री रवि कुमार, श्री रामेवर सी.आई.डी. जोन, बीकानेर से एवम् पुलिस थाना, जामसर से श्री कानाराम द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया।   इस अभ्यास को सभी द्वारा सराहा गया एवम् फायर फाईटिंग टीम के उत्साह की तारीफ की गई।


श्री यादवेन्द्र चन्देल प्रादेाक समन्वयक भारत पेट्रोलियम द्वारा फायर ड्रिल की समीक्षा की गई और अन्त में सु.श्री ज्योति मीणा, सहायक प्रबन्धक द्वारा सुरक्षा नीति की शपथ दिलाई गई।

इस उपलक्ष में उपस्थित सभी अतिथि एवम् अधिकारी गण ने आपसी तालमेल बनाये रखने की शपथ ग्रहण की।









📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा