खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पटवारी निलम्बित, विकास अधिकारी को नोटिस
बीकानेर, 30 अगस्त। महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में अनुपस्थित रहने के कारण बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने एक नोटिस जारी कर पंचायत समिति बीकानेर के विकास अधिकारी को सात दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में बताया गया है कि गुरुवार 29 अगस्त को संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा द्वारा हेमेरा में आयोजित हुए महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे तो शिविर में विकास अधिकारी को अनुपस्थित पाया गया। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि विकास अधिकारी का शिविर में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहना उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना एवं राजकीय कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है, अगर विकास अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो सीसीए नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
पटवारी को किया निलम्बित
जिला कलेक्टर भू अभिलेख गौतम ने एक अन्य आदेश जारी कर पटवार मंडल शेरेरां की पटवारी शारदा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पटवारी के विरूद्ध विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित है। पटवारी को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इनका निलंबन किया गया है । निलंबन के दौरान कार्मिक का मुख्यालय उपखंड कार्यालय बीकानेर रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
-----
द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स 25 सितम्बर तक दें जीवन प्रमाण पत्र
बीकानेर, 30 अगस्त। द्वितीय विश्व युद्ध के पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए 25 सितम्बर तक जीवन प्रमाण पत्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करवानी होगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ ने बताया कि जीवन प्रमाण पत्र के अभाव में पेंशन बंद हो सकती है। सभी पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र के साथ मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड व पेन कार्ड की प्रति भी उपलब्ध करवाएं।
------
जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न
ब्लाॅक स्तर पर होगा वीआरपी का प्रशिक्षण
बीकानेर, 30 अगस्त। जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कोलायत, पांचू व नोखा से आये बीआरपी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए लेखाधिकारी ने राजकुमार डाबडा ने बताया कि कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। ग्रामीण विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में व इनके लाभ से अवगत करवाने हेतु विभिन्न तरह के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से ग्रामीण जन को योजना के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी मिलती है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एक महत्वपूर्ण घटक है तथा लेखा नियमों की पालना अति आवश्यक है। समन्वयक आईईसी गोपाल जोशी ने सूचना, शिक्षा व सम्प्रेषण व योजना के प्रचार-प्रसार से जुडंे विभिन्न विषयों पर व्यापक जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक सुनील कुमार जोशी ने बताया कि 4 सितम्बर तक समस्त ग्राम संसाधन व्यक्तियों का प्रशिक्षण सम्पन्न करवाना राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्ण करवाया जाना आवश्यक है। इस हेतु पंचायत समितिवार निर्दिष्ट कार्य योजना द्वारा प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया जावे।
-----
इंगानपः गु्रपों का वरीयता समूह के लिए चक्रीय कार्यक्रम जारी
बीकानेर, 30 अगस्त। इंदिरा गांधी मुख्य नहर आर डी 620 पर खरीफ 2019 के दौरान 1 सितम्बर से प्रातः 6 बजे से 5 अक्टूबर प्रातः 6 बजे तक नहरों को 4 में से 2 समूहों में चलाने क लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूहों का विवरण तथा चक्रीय कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
अतिरिक्त आयुक्त क्षेत्रीय विकास इंगानप ने बताया कि 1 सितम्बर प्रातः 6 बजे रविवार से 9 सितम्बर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह अ, स, द, ब रहेगा। इसी प्रकार 9 सितम्बर सायं 6 से 18 सितम्बर प्रातः 6 बजे तक ब, द, अ, स, 18 सितम्बर प्रातः 6 बजे से 26 सितम्बर सायं 6 बजे तक स, अ, ब, द समूहों में तथा 26 सितम्बर सायं 6 बजे से 5 अक्टूबर प्रातः 6 बजे तक द, ब, स, अ की वरीयता क्रम में चलाया जाएगा।
---
व्यास का माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में पदस्थापन
बीकानेर, 30 अगस्त। विधि सेवा के उच्चस्थ अधिकारी बद्रीनारायण व्यास को राज्य सरकार ने अपने आदेश क्रमांक प-22 (1) न्याय/19 दिनांक 29 अगस्त 19 को संयुक्त विधि परामर्शी के पद पर पदोन्नत कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में पदस्थापित किया है।व्यास विधिक सेवा के 1992 बेंच के विधि अधिकारी हैं।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...