विधायक विश्नोई मिले मुख्य अभियंता से
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
विधायक विश्नोई मिले मुख्य अभियंता से
नोखा। नोखा शहर से होकर गुजरते नेशनल हाईवे की वृहद् मरम्मत को
लेकर भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष, बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई ने
अनूप कुलश्रेष्ठ मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान
सरकार से मिलकर बात की। विधायक बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने मुख्य
अभियंता के साथ चर्चा की और कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 89 की नोखा
से होकर गुजरती सड़क आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है और
पिछले हफ्ते ही दो अलग-अलग हादसों में दो जनों की मौत हो चुकी है, अत:
उक्त सड़क का पुनर्निर्माण करवाए जाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने 7
करोड़ 43 लाख का एस्टीमेट व तकमीना तैयार किया है, उसे आपके माध्यम
से वित्तीय स्वीकृति हेतु एन. एच. आई. ए. को भिजवाया जाना है। जिस पर
मुख्य अभियंता ने अपनी अनुशंसा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय, सड़क
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय जयपुर के माफऱ्त सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्रालय को भिजवा दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...