जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न ब्लाॅक स्तर पर होगा वीआरपी का प्रशिक्षण

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें । 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न
ब्लाॅक स्तर पर होगा वीआरपी का प्रशिक्षण
बीकानेर, 30 अगस्त। जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर कोलायत, पांचू व नोखा से आये बीआरपी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए लेखाधिकारी ने राजकुमार डाबडा ने बताया कि कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। ग्रामीण विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में व इनके लाभ से अवगत करवाने हेतु विभिन्न तरह के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से ग्रामीण जन को योजना के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी मिलती है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एक महत्वपूर्ण घटक है तथा लेखा नियमों की पालना अति आवश्यक है। समन्वयक आईईसी गोपाल जोशी ने सूचना, शिक्षा व सम्प्रेषण व योजना के प्रचार-प्रसार से जुडंे विभिन्न विषयों पर व्यापक जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक सुनील कुमार जोशी ने बताया कि 4 सितम्बर तक समस्त ग्राम संसाधन व्यक्तियों का प्रशिक्षण सम्पन्न करवाना राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्ण करवाया जाना आवश्यक है। इस हेतु पंचायत समितिवार निर्दिष्ट कार्य योजना द्वारा प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया जावे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा