जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाएं, जिला कलक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान मिली कई खामियां
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाएं
जिला कलक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान मिली कई खामिया
जिला कलक्टर को उपस्थित स्टाॅफ ने बताया कि डाॅ. 6 माह के प्रशिक्षण पर गए है। इस पर मौके पर ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आज ही डाॅ.की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाए। स्थानीय लोगों की मांग थी कि विभिन्न बीमारियों के चलते गांव में चिकित्सक की जरूरत रहती है। जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली और सीएमएचओ को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में तत्काल प्रभाव से इनवर्टर लगाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा काउन्टर का निरीक्षण किया और स्टॅाक रजिस्टर में दर्ज दवाओं का मिलान किया। उन्होंने लैबर रूम,पट्टी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
प्रतिनियुक्ति पर लगा स्टाॅफ मूल स्थान पर भेजे-जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ये भी निर्देश दिए कि जो भी स्टाॅफ प्रतिनियुक्ति पर है,उन्हें तुरन्त उनके मूल स्थान पर पदस्थापित करें। उन्हें बताया गया कि कुल 32 कार्मिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है। इसमें डाॅक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाॅफ, कम्प्यूटर आॅपरेटर व सहायक कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सभी कार्मिक की प्रतिनियुक्त रद््द कर दी जाए।
ई-मित्र केन्द्र का लाईसंेस होगा निरस्त-जिला कलेक्टर जब जामसर स्थित इमरान ई-मित्र केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-मित्र केंद्र संचालक विभिन्न तरह के आवेदन भरने की निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल कर रहा है। लोगों की शिकायत पर उन्हांेने मौके पर ही उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सत्येन्द्र सिंह राठौड को निर्देश दिए की जामसर के इमरान ई-मित्र केंद्र का लाइसेंस शनिवार को निरस्त कर दिया जाए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीणा ने जिला कलक्टर के निर्देश पर आज ही डाॅ.विवेक चैधरी को जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त किया है।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...