पेड़ों की सुरक्षा और स्वच्छता की दिलवाई शपथ, शिवनगर स्कूल में हुईबाबाल सभा
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पेड़ों की सुरक्षा और स्वच्छता की दिलवाई शपथ, शिवनगर स्कूल में हुईबाबाल सभा
बीकानेर.राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के आदेशानुसार सामुदायिक बाल सभा का आयोजन पंचायत भवन के सामने सार्वजनिक स्थान पर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह ने की । बाल सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह बच्चो से मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी मोहरसिंह सलावद ने बाल सभा को संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि आप नियमित विद्यालय आए ओर जो कार्य आपको शिक्षक की ओर से दिया जाता है उसे समय पर करें साथ ही अपनी विद्यालय में जो नए पेड़ लगाएं है उनकी देखभाल करें जब तक बड़े नहीं हो जाएं साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी। शिक्षक सुजानसिंह राठौड़ एवं तेजपाल मेघवाल ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अभिभावकों को छात्रों के प्रथम परख के अंक सुनाएं गए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। बाल सभा में मन लगाकर पढ़ाई कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने एवं पेड़ो की सुरक्षा एवं स्वच्छ रहने एवं अपने आसपास साफ सफाई रखने की सभी उपस्थित 412 बच्चो को शपथ दिलवाई।बाल सभा में शिक्षक मोहरसिंह सलावद, सुजान सिंह राठौड़,तेजपाल,दयाराम, प्रभुराम, रणछोड़ सिंह सोढा,प्रेमसिंह,किरण प्रजापत, सहित जुगतसिंह,हरचंद राम, तेजमाल सिंह,ताराराम,पारू देवी,विशनाराम, बिनुराम,भूरसिंह आदि अभिभावक मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...