स्टेनोग्राफर्स संघ ने ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला को सौंपा 5 सूत्री ज्ञापन


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।



 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 




twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 ✍️


स्टेनोग्राफर्स संघ ने ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला को सौपा 5 सूत्री ज्ञापन

बीकानेर। राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ एवं प्रशिक्षित बेरोजगार स्टेनोग्राफर संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डॉ. बी.डी. कल्ला, माननीय ऊर्जा एवं पेयजल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन संघ के अध्यक्ष घनश्याम स्वामी, अर्जुन नाथ सिद्ध (सचिव) अभिषेक पुरोहित (संयोजक) के नेतृत्व में प्रस्तुत किया। जिसमें कार्यरत स्टेनोग्राफर्स संवर्ग कार्मिकों के पदनाम परिवर्तन पदौन्निति के पांच अवसर प्रदान करने, पदोन्नति में स्टेग्नेश्न की समस्या को दूर करने समान काम समान वेतन के सिद्धान्त अनुसार सचिवालय के समान वेतन-भत्ते देने, स्टेनोग्राफर्स संवर्ग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर मंत्री जी से गैर वित्तीय मांगो को स्वीकार कर शीघ्र आदेश जारी कराने का निवेदन किया।

     प्रशिक्षित बेरोजगार स्टेनोग्राफर छात्र समूह ने भी अपना ज्ञापन माननीय मंत्री महोदय को प्रस्तुत किया जिसमें कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा शीघ्रता-शीघ्र कराने भर्ती परीक्षा में सुधार करने, वर्तमान समय तक के रिक्त पदों को भर्ती में शामिल करने, लिखित परीक्षा से 10 गुणा को स्टेनोग्राफी परीक्षा हेतु पात्र घोषित करने सहित मुख्य मांग पत्र माननीय ऊर्जा मंत्री को दिया गया।

     उक्त दोनो वाजिब मांग पत्रों पर माननीय मंत्री महोदय ने संबंधित विभागों से वार्ता कर सकारात्मक दृष्टि से कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन प्रस्तुत करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से किसन कुमार कल्ला, किशोर कुमार पुरोहित, दिनेश बिस्सा, दीपक सारस्वत, अशोक स्वामी, गोविंद शर्मा, नन्दलाल स्वामी, टी.पी. सोनी, मुस्कान, अजय खत्री सर ने मुख्य रूप से वार्ता में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा