माहेश्वरी सेवा समिति के सेवा दल आ नोखड़ा से 5 कि.मी. पहले कैम्प, दल रवाना
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
माहेश्वरी सेवा समिति के सेवा दल आ नोखड़ा से 5 कि.मी. पहले कैम्प
श्री माहेश्वरी सेवा समिति, जस्सूसर गेट के तत्वाधान में विगत 32 वर्षों की भांति 33वें वर्ष भी रामदेवरा मेले में जाने वाले पैदल यात्रियों के सेवार्थ आज एक दल 60 सदस्यों के साथ रवाना हुआ। सेवा समिति सचिव श्यामसुन्दर चाण्डक ने बताया कि इस बार यह सेवा कार्य दल अध्यक्ष उमाशंकर राठी के नेतृत्व में रवाना किया गया। सेवा कार्य दल के सदस्यों ने रवाना होने से पूर्व सदैव की भांति जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बाबा रामदेव की विशाल जोत की गई। इस अवसर पर समिति सदस्यों के अलावा मुख्य रूप से लक्ष्मीनारायण, नारायण मिमाणी, डाॅ. तनवीर मालावत, डाॅ. श्याम अग्रवाल, राम चाण्डक, मगनलाल चाण्डक, आनन्द, पवन राठी, अनिल, विष्णु चाण्डक, नारायण डागा, कमल राठी, दुलीचन्द आदि उपस्थित थे।
समिति के अध्यक्ष उमाशंकर राठी ने बताया कि यह सेवा दल नोखड़ा से 5 कि.मी. पहले अपनी सेवाएंे देंगे जिसमें मुख्य रूप से चाय, नाश्ता, भोजन, दही की लस्सी, ठण्डा शीतल जल आदि की व्यवस्था रहेगी।
समिति सदस्य नारायण मिमाणी के अनुसार इस बार इस शिविर दल द्वारा डाॅ. तनवीर मालावत के नेतृत्व की सम्पूर्ण टीम सदस्यों द्वारा 7 दिन चिकित्सा सम्बन्धी सभी प्रकार की सामान्य सुविधाऐं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। डाॅ. श्याम अग्रवाल के अनुसार उनकी सम्पूर्ण टीम द्वारा पैदल यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उन्हें आवश्यकतानुसार ईलाज उपलब्ध करवाते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे कि पैदल जाने वाले यात्रियों द्वारा आसानी से रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेव जी के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी असुविधा न हो।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...