चिकित्सा एवं स्वरोजगार ऋण हेतू जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, चिकित्सा शिविर में 476 रोगियों का हुआ उपचार

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें । 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

अन्य पिछड़ वर्ग के लिए चिकित्सा एवं स्वरोजगार ऋण हेतू जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, 
चिकित्सा शिविर में 476 रोगियों का हुआ उपचार

बीकानेर 30 अगस्त राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम, बीकानेर के तत्वाधान में राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली के सौजन्य से राजस्थान अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं सहकारी निगम, राजस्थान जयपुर के माध्यम से शुक्रवार को विश्नाई धर्मशाला, निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वरोजगार ऋण हेतू जागरूकता शिविर आयोजित किया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम और पंचायत समिति बीकानेर, प्रधान राधा देवी ने शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कहा  कि अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति जनजाति, दिव्यांगजन आदि सभी इस शिविर का लाभ उठायें और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करें जिससे अधिक व्यक्तियों को लाभ मिलें।
शिविर में  के. नारायण, प्रबंधक निदेशक, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम, नई दिल्ली, श्रीमती सरोज कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम, नई दिल्ली, परमेश्वर लाल, प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम, जयपुर, अरविन्द कथूरिया, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम, नई दिल्ली, शीशराम चावला, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम, जयपुर ने शिरकत की।
शिविर में बारह गुवाड विद्याालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं लोकगीत प्रस्तुत किये गये। परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम सुखरामाराम अतिथियों का स्वागत किया।
इस शिविर  में अनुजा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अग्रीणी बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग, रोजगार विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, एलआईसी, ई-मित्र आदि विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।  
इस शिविर में हस्तशिल्प कला के अन्तर्गत 69 व्यक्तियों का पंजियन किया गया जिसमें फैशन ज्वेलरी, कारपेट व हण्डलूम का पंजीयन किया गया। साथ ही उद्यमिता एवं कौशल के अन्तर्गत 143 व्यक्तियों का चयन किया गया जिसमें सेल्फ इम्पलायड टेलर, कम्प्यूटर हार्डवेयर व फ्रंट आॅफिस असिस्टेंट के पंजियन हुऐ।
निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 227 का पंजीयन हुआ। जिसमें 119 चश्में, 267 मेडिसिन, बी0पी0 के 108, शुगर के 86, ईसीजी के 2 व्यक्तियों की जांच हुई। अग्रीणी बैंक द्वारा भी 5 ऋण की स्वीकृति जारी गयी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों के आवेदन पत्र भरवायें गये। अनुजा निगम द्वारा पोप योजना में पोप ग्रामीण में 11 व्यक्तियों एवं पोप शहरी में 4 व्यक्तियों को  अनुदान स्वीकृत किया गया।
आॅपीडी में आंख के 201, सामान्य फिजीशियन के 258, ईएनटी के 73, दांत के 28, आॅडियोलाॅजिस्ट के 7 सहित कुल 476 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया तथा इन्हें निशुल्क दवा एवं उपकरण उपलब्ध करवायें गये।


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा