🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चिकित्सक हेडक्वार्टर पर रहकर दें सेवा, अन्यथा भुगतें परिणाम: गौतम, 3 पीएचसी को पीएचसी ऑफ द मंथ का अवार्ड
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सेवाओं व कार्यक्रमों की उपलब्धि बढ़ाने की कवायद
बीकानेर। सुबह और शाम दोनों ओपीडी समय में चिकित्सक सुनिश्चित रूप से अस्पताल में रहकर मरीजों को देखें, इस समय अस्पताल को नर्सिंग स्टाफ के भरोसे छोड़ देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वे हेडक्वार्टर पर रहकर योजनाओं व कार्यक्रमों की उपलब्धि सुधारने पर जोर देवें तथा हर डिलीवरी अपने सुपरविजन में करवाएं। उक्त निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने सभी चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट किया कि इसमें कोताही बरतने वाले कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
गौतम शनिवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन द्वारा उपस्थिति सुनिनिश्चित करने, राजश्री योजना की दूसरी किश्त के बकाया भुगतान निपटाने, जल जनित बीमारियों व अन्य मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण, मच्छरों की रोकथाम, पानी की सैंपलिंग व क्लोरीनेशन के निर्देश दिए। जिला कलैक्टर ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को मीजल्स-रुबेला टीके से वंचित बच्चों के अभिभावकों से मोबाईल एसएमएस व गृह सम्पर्क कर अगले सप्ताह तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दे डाले। अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाले चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को बधाई दी। स्वच्छता अभियान को खानापूर्ति की तरह चलाने वाले संस्थानों को नोटिस देने और सफाई टेंडर का पुनरीक्षण करवाने को कहा।

सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने नए कार्यकाल की पहली ही बैठक में पूरी सख्ती बरतते हुए कम उपलब्धि वालों को स्पष्ट शब्दों में शीघ्र सुधार के लिए पाबन्द किया। उन्होंने एजेंडावार सभी कार्यक्रमों व सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की 5 बिंदु समीक्षा की प्रगति प्रस्तुत की। डीपीएम सुशील कुमार ने ई-औषधि इन्द्राज, पीएमएसएमए, पीसीटीएस इन्द्राज की प्रगति से सदन को अवगत कराया। इसी प्रकार बैठक में निःशुल्क दवा व जांच योजना, एनसीडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व तम्बाकू नियंत्रण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर तय एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में डीटीओ डॉ सी.एस. मोदी, डॉ नवलकिशोर गुप्ता, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ मनीषा मंडल, डीएनओ मनीष गोस्वामी, डीएएम राजेश सिंगोदिया, डीएसी रेणु बिस्सा, यूएचपीसी नेहा शेखावत व जिला समन्वयक फ्लोरोसिस महेंद्र जायसवाल सहित समस्त बीसीएमओ, बीपीएम व ग्रामीण चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
पीएचसी रीड़ी की एएनएम शकुंतला ससपेंड और 25 को नोटिस
कम प्रगति व काम में रूचि ना लेने के चलते डूंगरगढ़ की पीएचसी रीड़ी की एएनएम शकुंतला को सस्पेंड करने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दे डाले। जब पीएचसी रीड़ी के प्रभारी ने बताया कि उक्त एएनएम द्वारा लगातार निर्देश व समझाइश के बाद भी कार्य से साफ इनकार किया जा रहा है तो कलेक्टर ने अतिशीघ्र कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए। इसी प्रकार कम प्रगति वाली 25 और एएनएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ गौतम ने विभाग को स्पष्ट सन्देश दे दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
3 पीएचसी को दिया अवार्ड
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नवाचार करते हुए 3 पीएचसी को पीएचसी ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया। पीएचसी बिग्गा, राणेर दामोलाई व गाड़ियाला को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...