भाविप, मीरा शाखा : दृढ़ संकल्प व विश्वास के साथ अभावग्रस्त व जरूरतमंदों की सेवा करने का दायित्व ग्रहण किया, अधिकाधिक मतदान का संकल्प लिया

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤   .. 👇


भाविप, मीरा शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में अधिकाधिक मतदान का संकल्प लिया

👇

👇 👇 👇 👇 👇 👇

👇 👇 👇 👇 👇 👇

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।  






  👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇 👇👇 👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️

भारत विकास परिषद, मीरा शाखा,दायित्व ग्रहण समारोह में अधिकाधिक मतदान का संकल्प
बीकानेर, 29 अप्रेल। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार रात को औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज पैलेस  परिसर में हुआ।
समारोह में अध्यक्ष डाॅ.दिप्ती बहल, सचिव सुशन भाटिया सहित 47 पदाधिकारियों व नए सदस्यों ने भारत विकास परिषद परिवार की सदस्यता और उसकी अन्तर्भूत मर्यादाओं को सहर्ष अंगीकार करते हुए भारतीय संस्कृति के आदर्शों में अवचिल आस्था, भारत की राष्ट्रीय एकता, सर्वपंथसमभाव और विश्वबंधुत्व के प्रति दृढ़ निष्ठा, भारत के सर्वागींण विकास, जन जीवन के उत्कर्ष में अपना विनम्र योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि ब्रह्म गायत्री आश्रम,देवीकुंड सागर के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है। राष्ट्र को वंदन, अभिनंदन करते हुए सेवा करने, प्रेम रखने वालों को किसी अन्य की पूजा अर्चना की जरूरत नहीं। उन्होंने एक दोहा ’’तन से सेवा कीजिए, मन से भले विचार’ को सुनाते हुए कहा कि समय, सता, शरीर व सामथ्र्य सदा नहीं रहता, इनके रहते भारत विकास परिषद के मूल प्रकल्प सम्पर्क, सहयोग,संस्कार सेवा व समर्पण पर कार्य करें। उन्होंने 6 मई को लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदान आवश्यक रूप से करने का संकल्प दोहराया। 
विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के रीजनल सचिव सेवा विनोद आढ़ा ने कहा कि गैर राजनीतिक संगठन भारत विकास परिषद अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की सेवा करते हुए उनमें राष्ट्रभावना जगाने के लिए कार्य कर रहा है। कोटा में भारत विकास परिषद की ओर से 400 करोड़ की लागत से कैंसर का अत्याधुनिक चिकित्सालय निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने एक गांव को गोद लेकर उसका सर्वागींण विकास करने, दिव्यांगों,पीड़ित व शोषित समाज की सेवा करने की सलाह दी।
संगठन के रीजनल संरक्षक डाॅ.एस.एन.हर्ष ने कहा कि निष्काम भाव से जरूरतमंद की सेवा करने से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। समृद्ध व प्रबुद्धजन मिलकर साधारण लोगों की सेवा कर उनकी दशा व दिशा बदल सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समूह गान प्रतियोगिता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ.त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि दृढ़ संकल्प व विश्वास के साथ अभावग्रस्त व जरूरतमंदों की सेवा करने का दायित्व ग्रहण करें । नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष डाॅ. दिप्ती बहल ने एक शेर ’’ अगर साथ है आपका तो तूफानों से टकराएंगे, इस लम्बी डगर पर विश्वास से बढ़ते चले जाएंगे’’ और ’’ आओ मन की मुंडेर पर हम दीप जलाएं, अच्छे बन अच्छे कार्य दिखलाएं, जिन दरवाजों से आती हैं,सिसकियां, पहले हम उनका दर्द बांटे फिर खुशी मनाएं’’ सुनाते हुए निष्काम भाव से सेवा का संकल्प दोहराया। संगठन की पूर्व अध्यक्ष शशि चुग ने दो वर्षों के कार्यकाल के दोरान ’’भारत को जानो’, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, संस्कृति सप्ताह के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ पंचशती सर्किल के सौन्दर्यकरण, पर्यावरण चेतना व महिला सहभागिता के  क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।  डाॅ.राकेश माथुर ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। डाॅ.कपिला  व अतिथियों ने समारोह में उपस्थित भारत विकास परिषद की नगर व मुख्य शाखा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर  बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकल्प की कीर्ति शर्मा, नगर इकाई की आभा गुप्ता, डाॅ.बसंती हर्ष व संगठन संस्थापक श्रीमती सुषमा मेहंदीरता का अर्पणा भेट कर सम्मान किया। संस्था सचिव श्रीमती सुशन भाटिया ने आभार व्यक्त किया।

 👇☝️
...
.....
👇👇👇







Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा