मोहन थानवी का नाटक "लत" राज्यस्तर पर द्वितीय

राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर : एकांकी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

अहमदाबाद के डॉ जेठो लालवानी का नाटक सिंधी शूरवीर नारियूं अ भा स्तर पर प्रथम

बीकानेर के मोहन थानवी का नाटक "लत"  ( टांग ) राज्य स्तर पर द्वितीय

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर : एकांकी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

अहमदाबाद के डॉ जेठो लालवानी का नाटक सिंधी शूरवीर नारियूं अ भा स्तर पर प्रथम, बीकानेर के मोहन थानवी का नाटक "लत"  ( टांग ) राज्य स्तर पर द्वितीय

बीकानेर । राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर की ओर से आयोजित  राज्यस्तरीय नाटक प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार 31/12/18 को जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में बीकानेर के मोहन थानवी के नाटक "लत" को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है । पुरस्कार स्वरूप थानवी को 2500रु  अकादमी की ओर से शीघ्र आयोज्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे । सिंधी साहित्य समिति बीकानेर के संगठन मंत्री श्याम आहूजा ने बताया कि यह जानकारी राजस्थान सिंधी अकादमी के सचिव ईश्वरलाल मोरवानी ने थानवी को प्रतियोगिता परिणाम प्रेषित कर दी है। थानवी के दस से अधिक नाटक और एक दर्जन से अधिक कहानियां पुरस्कृत हैं। हिंदी, सिंधी और राजस्थानी में सतत सृजनरत थानवी के उपन्यास और कविता संग्रह भी काफी चर्चित हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जयपुर के श्री गोपाल का नाटक वसीयत प्रथम तथा जयपुर के ही सुरेश सिंधु का नाटक वजूद तृतीय घोषित किया गया है। अ भा स्तर पर अहमदाबाद के जेठो लालवानी का नाटक सिंधी शूरवीर नारियूं प्रथम, जयपुर के रमेश रंगानी का नाटक  बे औलाद द्वितीय व अहमदाबाद के हूंदराज बलवानी का नाटक किचरो तृतीय रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा