Posts

व्यास कालोनी में महाराणा प्रताप की 485वी जयंती को उत्साह के साथ मनाया

Image
व्यास कालोनी में महाराणा प्रताप की 485वी जयंती को उत्साह के साथ मनाया bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार    खबरों में बीकानेर  व्यास कालोनी में महाराणा प्रताप की 485वी जयंती को उत्साह के साथ मनाया *भारत में स्वाभिमान और देश भक्ति का इतिहास लिखा है महाराणा प्रताप ने-डॉ राशी पाहुजा* बीकानेर, जय नारायण व्यास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में नव युवकों ने महाराणा प्रताप की 485 वी जयंती को उत्साह और उल्हास के साथ मनाया गया इस अवसर प्रत्यूष विश्नोई ने महाराणा प्रताप की वेष भूषा में शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा काव्य पाठ किया गया, अर्श अरोड़ा ने "चेतक पर चढ़ जिसने भाले से दुश्मन संघारे थे" ,द्वारा कविता से महाराणा प्रताप की वीरता का बखान किया। वासु सांखला ने "तुम्ही हो राणा के वंसज, युद्ध कहाँ तक टाला जाए, फेक भाला जहाँ" तक जाए सुना कर तालिया बटोरी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में समाज सेवी डॉ राशी पाहुजा ने महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 16 वी शताब्दी में मुग़लो के मंसूबो को विराम देने वाला कोई देश भक्त आगे...

आपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि

Image
आपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार     खबरों में बीकानेर  आपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में पहुंची जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में बनी आर्ट गैलेरी देख प्रभावित हुई | जिला कलक्टर आर्ट गैलेरी में बनी ओपरेशन सिन्दूर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर देख अभिभूत हुई | जिला कलक्टर ने बताया कि भारत पाक के इस युद्ध की घड़ी में महिलाओं द्वारा युद्ध की कमान संभालना पूरे देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है और प्रेरणास्पद भी है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, देश की ख्यातनाम हस्तियाँ मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, डॉ करणीसिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी ...

देहदान के लिए समर्पित जीवन – पवन देवानी अब हमारे बीच नहीं रहे

Image
देहदान के लिए समर्पित जीवन – पवन देवानी अब हमारे बीच नहीं रहे bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  देहदान के लिए समर्पित जीवन – पवन देवानी अब हमारे बीच नहीं रहे बीकानेर, 29 मई 2025 – आज समाजसेवी, व्यापारी और देहदान आंदोलन के प्रेरणास्रोत श्री पवन देवानी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत के बाद उनकी 20 वर्ष पुरानी इच्छा अनुसार, उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा हेतु मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया। देहदान के इस पुण्य अवसर पर सिंधी समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, साथ ही मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने स्वयं उनकी देहदान प्रक्रिया में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह क्षण समाज में अंगदान और देहदान जैसे पवित्र कार्यों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। श्री पवन देवानी का जन्म 26 मार्च 1944 को वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के समय 1947 में उनका परिवार सब कुछ छोड़कर भारत आया और यहीं नया जीवन शुरू किया। मात्र 7 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी माता को खो दिया। चौथी कक्षा तक औपचारिक शिक्षा प्रा...

क्षत्रिय सभा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती मनाई

Image
क्षत्रिय सभा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती मनाई  bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर   बीकानेर 29 मई 2025 गुरुवार  क्षत्रिय सभा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती मनाई  आज स्थानीय बिदासर हाउस में क्षत्रिय सभा, बीकानेर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 जयंती मनाई गई, इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह पायली ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप के द्वारा किए गए त्याग, देशभक्ति ,शौर्य एवं बलिदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया । इसी क्रम में अपने उद्बोधन में कर्नल हेम सिंह शेखावत एवं पूर्व कमांडेंट बी एस एफ ,भंवर सिंह उदत ने महाराणा प्रताप के वीरता एवं शौर्य तथा उनके द्वारा लड़े गए युद्धों के बारे में विस्तार से अपने उद्बोधन में संबोधित किया।  इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में इस तरह के कार्यक्रमों में युवाओं को जुड़ने एवं जोड़ने पर जोर दिया ,जिससे कि हमारे इतिहास को आने वाली पीढियां को अवगत कराया जा सके । ओंकार सिंह मोरखनाने अपने...

छतरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की शुभकामनाएं

Image
छतरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की शुभकामनाएं bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  छतरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की शुभकामनाएं छत्तरगढ़,बीकानेर।  तहसील छतरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के हाल ही में हुए चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित हुई नई कार्यकारिणी को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत एवं सचिव किशन जोशी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह ऊर्जावान टीम छतरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में— अध्यक्ष: दिनेश उपाध्याय उपाध्यक्ष: मुनाफ पड़िहार सचिव: राकेश सारस्वत सह सचिव: सुनील कुमार कोषाध्यक्ष: गुलाम हसन बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन यह दर्शाता है कि संगठन में एकता और समर्पण की भावना है। उन्होंने उम्म...

योग शिविर शुरू, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास

Image
योग शिविर शुरू, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  *योग शिविर शुरू, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास* बीकानेर, 29 मई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय गुरुद्वारा जेएनवी तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा इकाई गोगागेट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। बीकानेर शहर के ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकुमार कुमावत ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग चिकित्सक डॉ. संतोष शेषमा द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योग साधक आर के खत्री, सुनील रंजन, दाऊलाल मंगलाव, जगदीश सेठी, राजेंद्र भारद्वाज सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। डॉ. कुमावत ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक सेंट्रल पार्क में प्रातः 6:30 बजे निःशुल्क योगाभ्यास करवाया जाएगा। जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twi...

तप में बड़ा बल, कर्म-फल मिलता ही है - गंगेनंदन जी

Image
तप में बड़ा बल, कर्म-फल मिलता ही है - गंगेनंदन जी  bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  तप में बड़ा बल, कर्म-फल मिलता ही है - गंगेनंदन जी  बीकानेर 29 मई 2025 गुरुवार  ॐ हरिशरणम परिवार की ओर से तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग शिव मंदिर व्यास कालोनी में आयोजित किया जा रहा है ।  देखें सत्संग का वीडियो 👇 आज दूसरे दिन हिमालय के परमहंस श्रीगंगेनंदन जी महाराज के सान्निध्य में जयपुर से अमित, योगिता, रमेश, दिल्ली से दीपक,विनीता, सविता,भाविका सहित यजमानों ने पूजा अनुष्ठान करवाए। गंगेनंदन जी महाराज ने वेद-शास्त्रों से संदर्भ देते तप की महत्ता बताई। सामाजिक-सांसारिक विभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से बुद्धि/समझ, कर्म/ कर्मफल एवं गुरु पद की विवेचना की। उदाहरण देते कहा कि अपार धन दौलत हो तब भी कर्म का फल तो मिलता ही है। अपार दौलत का स्वामी भी कर्म गति टाल नहीं सकता। क्योंकि उसे सद्कर्मों की राह दिग्दर्शित करने वाले गुरु-संत की कृपा नहीं मिल पाती। सत्संग आयोजक परिवार के सौरभ सुखेजा ने बताया कि आत्म ज्ञान यज्ञ की ...