मीठो खीचड़ो : एक जाजम पर बैठ कर राजपूत और जाट समाज ने पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन
खबरों में बीकानेर मीठो खीचड़ो : एक जाजम पर बैठ कर राजपूत और जाट समाज ने पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 https://khabaronme.wordpress.com/breaking मीठो खीचड़ो : एक जाजम पर बैठ कर राजपूत और जाट समाज ने पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर फिर एक बार एक अनूठी परंपरा का साक्षी बना । एक जाजम पर बैठ कर राजपूत और जाट समाज ने पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन । बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर के संस्थापक राव बीका के समय की परंपरा को पुनः जीवित करते हुए राव बीका के वंशजों ने जाट समाज की सातों बिरादरी के प्रतिनिधियों को अपने निवास पर निमंत्रण देकर मीठा खीचड़ा जीमाया । - मोहन थानवी उल्लेखनीय है कि राव बीका जब अपने लिए नया राज्य बसाने जंगल प्रदेश में आये तब उनकी पहले संधि और मित्रता गोदारा जाटों के सरदार पाण्डु गोदारा के साथ हुई थी । इस संधि और संबंधों को स्थायी रखने के लिए राव बीका ने आदेश दिया था...