Posts

संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय का नवाचार - ये एप

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय का नवाचार - ये एप —राजकॉप सिटीजन एप में महिला सुरक्षा के लिए मदद चाहिए (Need help) का फीचर  —संकटग्रस्त महिलाओं के हेल्प मांगने पर तत्काल नजदीकी सहायता उपलब्ध होगी, पीड़िता को एप पर मिलेगी पूरी जानकारी  जयपुर 28 नवम्बर। संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिये राजकॉप सिटीजन एप, वूमन सेफ्टी के तहत "नीड हेल्प" के जरिये पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की योजना पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की जा रही है। इसके लिए सर्वप्रथम विभिन्न जिला एवं रेंज स्तर पर सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रों एवं अन्य जनसम्पर्क के माध्यम से इस एप के प्रयोग सम्बन्धी डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा।        अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्त को निर्देश जारी कर अधिकाधिक राजकॉप सिटीजन एप को मोबाईल पर डाउनलोड करने आमजन को डेमोंसट्रेशन के द्वारा प्रेरित करने को लिखा है। जिससे इस योजना का लाभ संकटग्रस...

RPSC : डमी कैंडिडेट पर लगेगी आधार सत्यापन से लगाम

Image
Symbolic photo *खबरों में बीकानेर* 📝 RPSC : डमी कैंडिडेट पर लगेगी आधार सत्यापन से लगाम  दोहरे आवेदन एवं डमी कैंडिडेट पर लगेगी आधार सत्यापन से लगाम कार्मिक विभाग ने भी दिया आयोग को अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन का अधिकार जयपुर, 28 नवंबर। राजस्थान लोकसेवा आयोग को राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग से भी अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की अनुमति प्राप्त हो गई है। 27 नवंबर 2024 को जारी की गई अधिसूचना अनुसार आयोग अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले दोहरे आवेदनों की छंटनी, अभ्यर्थियों के सत्यापन, जालसाजी एवं डमी कैंडिडेट की रोकथाम के लिए आधार सत्यापन प्रणाली का उपयोग कर सकेगा।  इससे पूर्व माह सितंबर 2024 में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भी आधार कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन करने की अनुमति आयोग को प्राप्त हो गई थी।  आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों यथा- ऑनलाइन आवेदन जांच, साक्षात्कार, काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा व नियुक्ति में अभ्यर्थी की पहचान का सत्य...

Rail-News : संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 Rail-News : संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच  भारतीय रेलवे ने आज पूरे देश में संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच करके यात्री संरक्षा की दिशा में एक और कदम उठाया। इस एप्लीकेशन का उद्देश्य भारतीय रेलवे के फ्रंटलाइन संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के माध्यम से रेल संरक्षा में सुधार करना है।  रेलवे बोर्ड के सदस्य परिचालन और व्यवसाय विकास रविंदर गोयल ने आज सभी मंडल रेल प्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ,प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक और भारतीय रेल के सभी मंडलों के अधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया। इस एप्लीकेशन को 2013 बैच के आईआरटीएस अधिकारी दिलीप सिंह ने डिजाइन किया है, जो वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।  इस अवसर पर नागपुर मंडल की डीआरएम श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने नागपुर मंडल में पायलट प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के बारे में बात की और बताया कि यह किस तरह से मंडल में सुरक्षा बढ़ाने में उपयोगी साबित हुआ है। अब रेलवे ने सभी जोनल रेलवे में इ...

बीकानेर : दस बीएलओ को नोटिस, जानिए कारण...

Image
बीकानेर : दस बीएलओ को नोटिस, जानिए कारण... *खबरों में बीकानेर* मतदाता सूची में लक्ष्य के अनुरूप महिलाओं के नाम नहीं जोड़ने पर प्रत्येक विधानसभा के न्युनतम प्रगति वाले  बीकानेर, 28 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं जोड़ने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम प्रगति वाले दस बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि इन बीएलओ द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वंचित पात्र महिला मतदाताओं के नाम नामावली में जोड़ने हेतु दिए गए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वर्तमान में इसकी समीक्षा करने पर पाया गया कि कई बीएलओ ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया है।  प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य अनुसार लिंगानुपात में प्रगति ना करने वाले बीएलओ को नोटिस दिया गया है। इन सभी बीएलओ के भाग संख्या की मतदाता सूची में लिंगानुपात जिले के औसत लिंगानुपात 901 से बहुत कम है।  इस स...

साहसिक गतिविधियों में दिखाया दमखम

Image
साहसिक गतिविधियों में दिखाया दमखम पुलिस महानिरीक्षक ने किया साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ *खबरों में बीकानेर* 📝 साहसिक गतिविधियों में दिखाया दमखम पुलिस महानिरीक्षक ने किया साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ बीकानेर, 28 नवंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में संचालित जिला स्तरीय डायमण्ड जुबली स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण कर तृतीय दिवस का आगाज किया।  उन्होंने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट स्वावलंबी एवं सुनागरिक बनकर अपने कर्तव्य एवं दायित्व को निभाएं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री भंवर लाल जांगिड़ एवं स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी उपस्थित रहे। तृतीय दिवस पर स्काउट गाइड द्वारा साहसी गतिविधियों के लिए स्काउट गाइड गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने वॉल क्लाइंब बेस से किया। साहसिक गतिविधियों के साथ शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता काआयोजन किया गया।  प्रधान संचालक रामजस लिखाला के अनुसार साहसिक गतिविधियों में टायर टनल, ...

बीकानेर से रामेश्वरम-मदुरै के लिए 6 दिसंबर को रवाना होगी विशेष ट्रेन

Image
बीकानेर से रामेश्वरम-मदुरै के लिए 6 दिसंबर को रवाना होगी विशेष ट्रेन *खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर से रामेश्वरम-मदुरै के लिए 6 दिसंबर को रवाना होगी विशेष ट्रेन बीकानेर, 28 नवंबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन बीकानेर से रामेश्वरम-मदुरै तीर्थ स्थल पर 6 दिसंबर को रवाना होगी।  देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर के 780 यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर ट्रेन रवानगी से 5 घण्टे पूर्व सुबह 10 बजे आना होगा।  उन्होंने बताया कि बीकानेर और चूरू जिले के गांव-गांव से यात्री आते हैं, जिनसे दस्तावेज एकत्र करके चेक किया जाएगा, इसलिए उन्हें 5 घंटे पहले आना अनिवार्य है। दस्तावेज चेक करने के पश्चात उनको उनके कोच में भेजा जाएगा तथा वहां से प्रत्येक यात्री को यात्रा का टिकिट और कार्ड दिया जाएगा।  सहायक आयुक्त ने बताया कि इस ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, सहायक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम और प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षको को लगाया जाएगा।  अनुरक्षकों को 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक बीकानेर रेलवे स्टेशन बुलाया गय...

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तेजरासर की कोमल कंवर विजयी

Image
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तेजरासर की कोमल कंवर विजयी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में करेगी बीकानेर का प्रतिनिधित्व *खबरों में बीकानेर* 📝 *टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तेजरासर की कोमल कंवर विजयी* *कोमल राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में करेगी बीकानेर का प्रतिनिधित्व* बीकानेर, 29 नवंबर। "तंबाकू सेवन से जुबां केसरी नहीं बल्कि कैंसरी होती है, इसलिए आमजन को अपनी अक्ल लगानी चाहिए और इससे बचना चाहिए।" यह कहना था ग्राम तेजरासर की छात्रा कोमल कंवर का जो टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में विजयी रही है।  तेजाणा शिक्षण संस्थान की छात्रा कोमल अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने तम्बाकू के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाकर, छोड़ने वालों को रिहैबिलिटेशन सेवा उपलब्ध करवाकर, कोटपा एक्ट की सख्ती से पलाना करवाकर और तम्बाकू उद्योग में लगे मजदूरों को अन्य धंधों में रोजगार देकर ध...