Posts

सेवादल के जिलाध्यक्ष हर्ष का निधन

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* सेवादल के जिलाध्यक्ष हर्ष का निधन बीकानेर 31 जुलाई 2023  सेवादल के जिला अध्यक्ष शिव शंकर  हर्ष का आकस्मिक निधन बीती देररात हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9:०० बजे उनके निवास स्थान से स्वर्ग धाम जाएगी।  

सिंधी समाज : चंड जियूं रातियूं, अईं बहराणा लाल जा पंजडा...

Image
*खबरों में बीकानेर* सिंधी समाज : चंड जियूं रातियूं, अईं बहराणा लाल जा पंजडा... *खबरों में बीकानेर* सिंधी समाज : चंड जियूं रातियूं, अईं बहराणा लाल जा पंजडा... बीकानेर 30.07.2023 रविवार *संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल मातृ शक्ति सत्संग मंडली* द्वारा *धोबी तलाई गली नम्बर 11* में आज रविवार को *चालिहा महोत्सव* के तहत भजन संध्या का आयोजन गोपी वलीरमानी, महिला मंत्री महानगर इकाई सिंधु सभा कांता हेमनानी, मातृ शक्ति सत्संग मंडली अध्यक्ष धोबी तलाई दादी रुक्मणी, मधु सादवानी, लाजवंती ढोलवानी व कमला सदारंगानी के सानिध्य में किया गया।  भजन संध्या में पीहू वासवानी, दादी कलावती, पूनम गुवालानी, आरती गुवालानी, विद्या गुवालानी, सरिता गुवालानी, लता सदारंगानी, रेखा हेमनानी, चन्द्रावती हरवानी, लता आस्वानी, निम्मा वासवानी, कविता सदारंगानी, जया गुवालानी, दिव्या वलीरमानी, वर्षा लखानी, ने सिंधी गीत गायन में सहयोग दिया। नन्हीं बालिका वेदिका, कार्तिक व निलेश ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग किया। भारती...

हिवडो... राजस्थानी गीत की लॉंचिंग

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* हिवडो... राजस्थानी गीत की लॉंचिंग बीकानेर/ साझी विरासत के तत्वावधान में युवा गीतकार संजय जनागल द्वारा लिखित राजस्थानी गीत हिवडो म्हारो तरसै की लॉन्चिंग रविवार को ब्रह्म बगीचा सभागार में की। समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने की।  मुख्य अतिथि अंबेडकर पीठ के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल  तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार नदीम अहमद नदीम एवं व्यंगकार-सम्पादक डाॅ.अजय जोशी रहे। कार्यक्रम में कलाकारों को समानित किया गया। संचालन राजाराम स्वर्णकार ने किया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।  

बंदी बौद्धिकता से मुक्ति ही है विउपनिवेशीकरण : अभय कुमार दुबे

Image
*खबरों में बीकानेर* डॉ.छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला बंदी बौद्धिकता से मुक्ति ही है विउपनिवेशीकरण : अभय कुमार दुबे *खबरों में बीकानेर* 🖕वीडियो ऊपर देखें डॉ.छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला बंदी बौद्धिकता से मुक्ति ही है विउपनिवेशीकरण : अभय कुमार दुबे बीकानेर 30 जुलाई, 2023। ‘‘ भाषा, शिक्षा और ज्ञान के उपनिवेशीकरण ने हमारे मौलिक चिंतन की क्षमता का लोप कर दिया है। इसलिए बंदी बौद्धिकता से मुक्ति ही विउपनिवेशीकरण है।’’ ये उद्बोधन सुख्यात विचारक अभय कुमार दुबे ने डॉ.छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला की 20वीं कड़ी में अपना व्याख्यान देते हुए व्यक्त किए। अवसर था- शहर के प्रबुद्धजन से आकंठ स्थानीय प्रौढ़ शिक्षा भवन में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, बीकानेर द्वारा आज 30 जुलाई, 2023 को आयोजित डॉ.छगनमोहता स्मृति व्याख्यानमाला की 20 वीं कड़ी में देश के जानेमाने विचारक और पत्रकार अभय कुमार दुबे के मुख्यवक्ता के रूप में ‘भाषा, शिक्षा और ज्ञान का विउपनिवेदशीकरण’ विषय पर व्याख्यान के आयोजन का। इस अवसर पर संस्था परिवार ने मुख्य अतिथि अभय कुमार दुबे क...

राजनैतिक वर्चस्व के लिये समाज की एकजुटता का आव्हान

Image
*खबरों में बीकानेर* राजनैतिक वर्चस्व के लिये समाज की एकजुटता का आव्हान श्री विश्वकर्मा महाकुंभ के लिए जागिड सुथार समाज की तैयारी बैठक आयोजित *खबरों में बीकानेर* राजनैतिक वर्चस्व के लिये समाज की एकजुटता का आव्हान श्री विश्वकर्मा महाकुंभ के लिए जागिड सुथार समाज की तैयारी बैठक आयोजित बीकानेर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से आगामी माह 3 सितम्बर को जयपुर में आयोजित होने जा रहे विश्वकर्मा महाकुंभ की तैयारियों के लिये रविवार को शहर के शिववैली के निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान और राजनीति में वर्चस्व कायम करने के लिये इस महाकुंभ को सफल बनाना समाज की सामुहिक जिम्मेदारी है।  इस मौके प्रदेशाध्यक्ष संजय हर्षवाल ने अपने कहा कि प्रदेश में जांगिड़ सुथार समाज अपना महत्वपूर्ण संख्या बल रखता है, लेकिन फिर भी राजनीति में उसको हमेशा नजर अंदाज़ किया जाता रहा है उन्होने कहा कि हमारे समाज की ताकत दिखाने के लिये विश्वकर्मा महाकुंभ का आयोजन किया जा...

भारी बारिश से इन इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त, जिला कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम (प्रशासन) ने खारबारा और तख्तपुरा में लिया स्थिति का जायजा

Image
*खबरों में बीकानेर* भारी बारिश से इन इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त, जिला कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम (प्रशासन) ने खारबारा और तख्तपुरा में लिया स्थिति का जायजा *खबरों में बीकानेर* भारी बारिश से इन इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त, जिला कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम (प्रशासन) ने खारबारा और तख्तपुरा में लिया स्थिति का जायजा बीकानेर, 30 जुलाई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने रविवार को खारबारा और तख्तपुरा में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों के परिवार के सदस्यों को अविलंब सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और इनके लिए राशन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वे करवाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि इसकी रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।  अधिकारियों की बैठक लेकर अगले कुछ समय तक पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के ...

भामाशाहों के प्रोत्साहन के लिए मिले राजकीय जीएसटी में पूर्णतया छूट : पचीसिया

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* भामाशाहों के प्रोत्साहन के लिए मिले राजकीय जीएसटी में पूर्णतया छूट : पचीसिया बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के अध्यक्ष मुमताज मसीह से मिलकर भामाशाहों द्वारा जनहित में किये जाने वाले खर्च एवं राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के प्रकल्पों से राजकीय जीएसटी में पूर्ण राहत प्रदान करवाने की राज्य सरकार से अनुशंसा बाबत ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि राष्ट्र निर्माण में भामाशाहों का सर्वाधिक योगदान आजादी पूर्व से चलता आ रहा है |  भामाशाहों के योगदान से निर्माण करने जैसे शिक्षा, चिकित्सा, जल के संचय हेतु कुँए, बावड़ी, तालाब, गौसेवा, सडकें व अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका रही है |  वर्तमान में भी भामाशाहों के योगदान से सेवा प्रकल्प निरंतर जारी है | पूर्व में भामाशाहों द्वारा जब भी सेवा प्रकल्प कराए गये तब संबंधित केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसी भी प्रकार का करारोपण नहीं किया जाता था |  वर्तमान में केंद्र व राज्य...