पूरा वीडियो और आलेख : भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में सम्बोधन
*खबरों में...*🌐 🖍️ - - औरों से हटकर सबसे मिलकर Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information © खबरों में बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 -- ... खबर 👇नीचे पढ़ें... - वीडियो और आलेख : भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में सम्बोधन बीकानेर, 27 फरवरी, 2023 सभी को मेरी राम राम सा! आज इस 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आकर और कला तथा संस्कृति के इस राष्ट्रीय उत्सव का उद्घाटन करके, मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुझे बताया गया है कि यह उत्सव देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है और पहली बार इसका आयोजन राजस्थान में हो रहा है। हम में से बहुत से लोग बीकानेर को बीकानेरी खाद्य पदार्थों के कारण जानते होंगे लेकिन इतिहास में बीकानेर के महल और किले महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उसके अलावा बीकानेर camels से जुड़े नृत्यों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता है। देवियो और सज्जनो यह बहुत हर्ष ...