Posts

पंडित गंगादास कौशिक की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️  पंडित गंगादास कौशिक की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि        31 जुलाई 2022 शहीद तन से होते है,संसार में सदा सबके मन में रहते है - एडवोकेट जितेंद्र भोजक भारतीय हमेशा वीरों के प्रति कृतज्ञ रहे है - पार्षद सुनीता व्यास बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियों में अग्रणी पंडित गंगादास कौशिक की पुण्यतिथि पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा बीकानेर 31 जुलाई - आजादी आंदोलन में बीकानेर के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी ध्वज वाहक पंडित गंगादास कौशिक की पुण्यतिथि पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने श्रद्धांजलि और स्मरण सभा आयोजित की।  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एडवोकेट जितेंद्र भोजक ने कहा की वीर अपने तन से तो शहीद हो जाते है लेकिन वे अपने वतन के हर दिल में राज करते है विचारो से अपने नेक कार्यों से वे सबके मन में जिंदा रहते है ऐसे ही वीर पुरुष थे बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगादास कौशिक।  वरिष्ठ अध्यापक पूनमचंद शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की आप सभी अपने अपने बच्चो को ...

गंगा जल से किया गया धर्णीधर महादेव मंदिर का सहस्त्र घट अभिषेक

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ बीकानेर 31/7/22 गंगा जल से किया गया धर्णीधर महादेव मंदिर का सहस्त्र घट अभिषेक बीकानेर  300 वर्ष पुरानी तपोभूमि आचार्य श्री धर्णीधर महादेव मंदिर में आज रविवार को गंगा जल से सहस्त्र घट अभिषेक किया गया। पंडित जय किशन पुरोहित के सानिध्य में समाजसेवी रामकिशन आचार्य, कर्मचारी नेता भँवर पुरोहित, दुर्गा शंकर आचार्य, माल चंद सुथार, पार्षद किशोर आचार्य, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, रोटरी क्लब के शेखर आचार्य, जय किशन आचार्य, रामेश्वर माली, भाजपा नेता दीपक व्यास, कर्मचारी नेता कैलाश आचार्य, कैलाश पुरोहित, नरेंद्र आचार्य, कांग्रेस नेता आनन्द जोशी, महेंद्र आचार्य सहित धर्णीधर भक्त मंडल के भक्तो द्वारा किया गया। आचार्य श्री धर्णीधर मंदिर ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र आचार्य ने बताया की सहस्त्र घट अभिषेक 51 पंडितों के साथ मंत्रोचारण के साथ किया गया। इस अवसर पर माइनिंग इंजीनियर राजेंद्र सिंह बलारा, माइनिंग विभाग के महेंद्र सैनी, सोनिया सोनी, राजेंद्र चाहल, गिरिराज जोशी, राजेश चुरा, मोटू लाल हर्ष सहित भारी संख्या में धर्णीधर भक्त मंडल के पदाधि...

शिक्षा मंत्री ने किया हॉल और चारदीवारी का लोकार्पण

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *शिक्षा मंत्री ने किया हॉल और चारदीवारी का लोकार्पण* बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को जनता प्याऊ के पास स्थित बड़ी करबला में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से बने हॉल और चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।  इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को करबला की बची हुई चारदीवारी तथा दरवाजे के निर्माण का तख्मीना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीर तलाई के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में 614 करोड़ रुपए की वृहद पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत शहर में पानी की 18 नई टंकियां बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता प्याऊ, मोहता सराय और आसपास के क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं रहे, इसके मद्देनजर यहां भी आवश्यकता के अनुसार टंकी स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया गया है। क्षेत्र में जनता क्लीनिक स्वीकृत की गई है। उन्होंने मनुष्...

नानी बाई रो मायरो का आयोजन 6 अगस्त से, कलश यात्रा के साथ होगी शुरू गोचर भूमि एवं पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण व संवर्धन का संकल्प

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ नानी बाई रो मायरो का आयोजन 6 अगस्त से, कलश यात्रा के साथ होगी शुरू गोचर भूमि एवं पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण व संवर्धन का संकल्प  बीकानेर। गोचर भूमि एवं पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण व संवर्धन हेतु भागीरथ नंदनी पार्क मीराबाई का धोरा पर 6 से 10 अगस्त तक भक्ति रस की सरिता बहेगी । ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम सागर के गोवत्स पंडित आशीष शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नानी बाई रो मायरा का वाचन करेंगे। इस संबंध में बैनर का लोकार्पण करने केे बाद जानकारी देते हुए पंडित आशीष शास्त्री ने बताया कि समस्त गो भक्तजन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 6 अगस्त की सुबह 11:30 बजे कलश यात्रा के साथ होगी । यह कलश यात्रा सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से रवाना होकर मीराबाई धोरे पर कथा स्थल तक पहुंचेगी। तत्पश्चात विधिवत रूप से कथा आरंभ होगी।  गौ भक्त , पर्यावरण प्रेमी स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज दाता श्री ने बताया कि आज गौ माता की दशा किसी से छुपी नहीं है। गाय माता को बचाने के लिए जितने भी प्रय...

रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति आजादी के अमृत महोत्सव पर झंडारोहण के अलावा अन्य कार्यक्रम भी करेगी

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति आजादी के अमृत महोत्सव पर झंडारोहण के अलावा अन्य कार्यक्रम भी करेगी  बीकानेर  रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति वार्ड नं 65 व 50 की कार्यकारिणी की बैठक छप्पन भोग में अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सचिव आर के शर्मा ने वर्ष 2021 22 की के वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री ने गत वर्ष के लेखे प्रस्तुत किए । बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वाधीनता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया । 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे नेमिनाथ गार्डन में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस और काव्य पाठ की प्रस्तुतियों के साथ समारोह शुरू होगा ।  समिति के सदस्य परिवारों के कक्षा 10, 12, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा सहित विशिष्ट परीक्षा परीक्षाओं में 80% या इससे अधिक अंको से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं और विशिष्ट उपलब्धियों पर भी समिति सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा ।  मोहल्ले के हर घर पर झंडा फहरे, इसके लिए सभी मोहल्ले वासियों से अपील की जाएगी । ...

रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न रोट्रेक्ट क्लब,  बीकानेर  की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 30 जुलाई को मुख्य अतिथि रोटरी प्रांतपाल राजेश चुरा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी व कमल राठी ने बताया कि कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका रहे।  इंस्टालेशन ऑफ़िसर रोटरी पूर्व प्रांतपाल अनिल माहेश्वरी रहे।  सत्र की शुरुआत में क्लब में 15 नए सदस्यों को जोड़ा गया है। कार्यक्रम में रोटरी, इनरव्हील एवं रोट्रेक्ट साथीगण सहित शहर के गणमान्य जन रोटरी एवं रोट्रेक्ट परिवार जन उपस्थित रहे।

सर्व समाज का डिजीटलीकरण अभियान का 7 अगस्त से

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ सर्व समाज का डिजीटलीकरण अभियान का 7 अगस्त से... - विप्र फाउन्डेशन बीकानेर द्वारा सामाजिक समरसता के अन्तर्गत सर्व समाज का डिजीटलीकरण अभियान का आगाज 7 अगस्त से...।। - प्रत्येक नागरिक का प्रत्येक डॉक्यूमेंट हो कम्प्लीट । बीकानेर 31 जुलाई 2022 - विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा आज बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यालय में संयुक्त संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष नारायण पारीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई प्रस्तावित सर्वसमाज का डिजीटलीकरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ।। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट को बीकानेर में लागू किया इसकी सफलता के बाद देशभर में ऐसा अभियान चलाया जाएगा ।। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि गत 2 वर्षों में जो अन्तराष्ट्रीय वैश्विक महामारी ( कोरोना काल ) का भयंकर दौर आया । उसमें कोई भी सामाजिक वर्ग त्रासदी से वंचित नहीं रहा । संगठन ने इस महामारी के दौर में ध्यान दिया कि इस सूचना क्रान्ति के युग में बीकानेर में शहर के मध्यम श्रेणी के परिवारों के जरूरी दस्त...