Posts

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित *अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित *अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ* बीकानेर,31 मई। मुरलीधर व्यास नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल की ओर से आयोजित कौशल विकास अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने जीवन में तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू एवं नशे को हराना है, भारत को स्वस्थ बनाना है। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल के अध्यक्ष मनोज कुड़ी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तंबाकू एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए उनसे दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नशा विरोधी संदेश देती हुई रोचक नाट्य , नृत्य एवं कविता की प्रस्तुतियां दी।...

कानासर ग्राम पंचायत में चारा डिपो खोलने की स्वीकृति जारी

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 *कानासर ग्राम पंचायत में चारा डिपो खोलने की स्वीकृति जारी* बीकानेर,31 मई। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालना में संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत कानासर में चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश होगा प्रकाशित

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश होगा प्रकाशित बीकानेर, 31 मई। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त व अकादमी अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि इस परिचय कोश के लिए वर्तमान में राजस्थानी साहित्य-लेखन कर रहे राजस्थान के निवासी व प्रवासी साहित्यकारों का परिचय व डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे पहले अकादमी द्वारा चालीस वर्ष पूर्व राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया गया था।            अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि परिचय कोश का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे। परिचय कोश में राजस्थानी के वर्तमान में साहित्य-लेखन कर रहे उन साहित्यकारों को सम्मिलित किया जाएगा, जिनकी राजस्थानी भाषा में कम से कम एक पुस्तक प्रकाशित हुई हो। परिचय कोश के लिए निर्धारित प्रारूप व जानकारी शीघ्र ही साहित्यकारों को उपलब्ध करवा दी जाएगी व साहित...

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम में शपथ दिलाई

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम में शपथ दिलाई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम में शपथ दिलाई बीकानेर 31 मई । विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी.एल. खजोटिया ने चिकित्सकों, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई । उन्होंने अपने परिजनों, मित्रो, परिचितों को तंबाकू से दूर रहने का आव्हान किया । कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक अनीता फ्लोरेंस, सुपरवाइजर सुभाष चौहान, समाजसेवी हरि सिंह राजपुरोहित सहित ट्रॉमा परिवार शामिल थे ।

डेयरी कर्मियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 डेयरी कर्मियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली बीकानेर 31.05.2022 । लोटस डेयरी व मोदी डेयरी बीकानेर के सादुलगंज स्थित मुख्य कार्यालय व शिवबाड़ी के जयपुर जोधपुर बाईपास स्थित फैक्ट्री परिसर में समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा नशे से दूर रहने के लिये शपथ ली गई।  इस अवसर पर लोटस डेयरी के निदेशक श्री अशोक मोदी ने सभी लोगों को शराब और अन्य नशों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू व गुटके का नशा सबसे ज्यादा हानिकारक है क्योंकि इसे सेवन करने वाला व्यक्ति हर समय इसे मुंह मे दबाये रहता है और आखिरकार उन्हें कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियां हो जाती है जो कि अंततः व्यक्ति को मौत की ओर ले जाती है।  श्री अविनाश मोदी ने बताया कि आज के समय में युवा पीढ़ी जो नशे के चक्रव्यूह में फंस रही है, उनके लिये काउन्ससिंग की व्यवस्था करवाई जाकर उन्हें इस नशे से निकालना नितांत आवश्यक है, क्यांेकि वे ही देश का भविष्य है जिसे सशक्त करना भी समाज की ही जिम्मेदारी है।  ...

मोहल्ला व्यापरियान में सुभाष मार्ग पर आमजन को शपथ दिलाई विश्व तंबाकू दिवस

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷  मोहल्ला व्यापरियान में सुभाष मार्ग पर आमजन को शपथ दिलाई  विश्व तंबाकू दिवस  Bikaner  विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर मोहल्ला व्यापरियान में सुभाष मार्ग पर पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने आमजन को शपथ दिलवाई उन्होंने कहा तंबाकू बीड़ी सिगरेट गुटका शराब अफीम गांजा यह सभी शरीर के लिए हानिकारक है इनके सेवन से ना सिर्फ शरीर को नुकसान होता है बल्की आर्थिक रूप से भी इंसान को कमजोर बना देता है में आमजन से गुजारिश करता हूं कि आज जो आपने शपथ ली है इस शपथ पर आप खरे उतरेंगे आप खुद भी नशे पत्ते से बचेंगे व अपने दोस्तो नाते रिश्तेदारों को भी इससे बचने के लिए आप हमेशा अपनी भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर अनवर अजमेरी डॉ मिर्जा हैदर बैग एम रफीक कादरी मोहम्मद असगर सुलेमानी मोहम्मद इरफान जोईया मो.मन्सूर मोहम्मद सदीक साजिद अहमद मोहम्मद शोएब मोहम्मद अरमान गोपाराम दिनेश सिंह अभिषेक दयाल सिंह नितिन बादशाह अनिल रहीम खान मासूम नरेंद्र पुरोहित राजेश आबिद अली शहजाद खान असगर ...

देखें वीडियो : संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ, जिला कलेक्टर ने कहा-'ओरल कैंसर के नब्बे प्रतिशत मामलों का कारण तंबाकू'

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 देखें वीडियो : संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ, जिला कलेक्टर ने कहा-'ओरल कैंसर के नब्बे प्रतिशत मामलों का कारण तंबाकू' *विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हजारों ने ली तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ* *पब्लिक पार्क में हुआ मुख्य कार्यक्रम* संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ, जिला कलेक्टर ने कहा-'ओरल कैंसर के नब्बे प्रतिशत मामलों का कारण तंबाकू' बीकानेर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के सरकारी कार्मिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजन ने तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम पब्लिक पार्क परिसर में हुआ। जहां संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों का उपयोग मानव शरीर के लिए बेहद घातक है। इसके मद्देनजर हमें इनका उपयोग नहीं बिल्कुल भी करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभाग के चारों जिलों में मिशन अगेंस्ट नारकोटिक सब्सटें...