Posts

ट्रॉमा सेंटर में डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन चिकित्सा सेवा मानवता का प्रतीक - चिकित्सक का समाज में सम्मानित स्थान है - डॉ. खजोटिया

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 ट्रॉमा सेंटर में डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन चिकित्सा सेवा मानवता का प्रतीक - चिकित्सक का समाज में सम्मानित स्थान है - डॉ. खजोटिया बीकानेर 30 अप्रैल। राजकीय ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन किया गया । अस्थिरोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डॉ. चोपड़ा को शॉल, साफा, माल्यार्पण, गुलदस्ता, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में खत्री मोदी समाज संस्था द्वारा भी डॉ.चोपड़ा का सम्मान किया गया ।       कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल.खजोटिया ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता से जुड़ा कर्म है जिसमे एक चिकित्सक निस्वार्थ भाव से जन जन की सेवा करता है जो राजकीय सेवा से रिटायर होने के बाद भी आजीवन चिकित्सक के रूप में मानवता की सेवा करता है । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने डॉ.चोपड़ा की चिकित्सा सेवाओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में पूर्व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक परम...

रविवार को बज्जू में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला और ऊर्जा मंत्री भाटी रविवार को बज्जू में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत बीकानेर, 30 अप्रैल। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला तथा ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी रविवार को प्रातः 11.15 बजे बज्जू स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे बज्जू स्थित 132 केवी जीएसएस में उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण करेंगे।

लक्षित वर्ग को समय पर मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं* *महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 *लक्षित वर्ग को समय पर मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं* *महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक* बीकानेर, 30 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रहें, जिससे गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं बच्चों को इनका लाभ मिल सकें। श्रीमती भूपेश शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं लक्षित वर्ग को समय पर मिलें। पोषाहार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएं तथा खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्री-स्कूल गतिविधियों के संचालन, गर्भवती महिलाओं की जांच, वंचित केन्द्रों में पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन करवाने तथा चारदीवारी बनाने, यहां किचन गार्डन विकसित करने तथा निजी स्थानों पर चल रहे केन्द्रों को उपलब्धता के आ...

विफा जोन1-बी के मेगा ब्लड केम्प की सभी तैयारियां पूरी,रविवार को पीबीएम में सुबह 9 बजे से होगा ब्लड केम्प का भव्य शुभारंभ

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 विफा जोन1-बी के मेगा ब्लड केम्प की सभी तैयारियां पूरी,रविवार को पीबीएम में सुबह 9 बजे से होगा ब्लड केम्प का भव्य शुभारंभ बीकानेर 30 अप्रैल।  विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस व परशुराम जयन्ति के उपलक्ष में 1 मई को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को राजस्थान जोन 1-बी की सभी तैयारियां है पूरी कर ली गई है। जोन की शहर व देहात इकाइयां अपने -अपने क्षेत्र में पूर्ण सक्रियता के साथ धरातल पर जनसम्पर्क कर रक्तदाताओं की सूचियां तैयार कर ली है।विफा जॉन 1-बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने रक्तदान शिविर की पूर्ण तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला,पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी,बीकानेर महापौर सुशील राजपुरोहित, उप-महापौर राजेन्द्र पंवार,पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिसन आचार्य,जुगल किशोर आचार्य(पुजारी बाबा),महंत शिव शक्तिनाथ महाराज,ब्रह्म गायत्री अधिष्ठाता रामेश्वर नंद महाराज(दाता श्री) के सान्निध्य में विप्र फाउंडेशन जोन 1-...

एमजीएसयू चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों के चित्र ज़िला प्रशासन प्रदर्शनी में हुये शामिल किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 एमजीएसयू चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों के चित्र ज़िला प्रशासन प्रदर्शनी में हुये शामिल  रामकुमार भादाणी और फराह मुग़ल के चित्रों की धूम  एमजीएसयू के विद्यार्थी दल ने किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन ज़िला प्रशासन, नगर विकास न्यास एवं राव बीकाजी संस्थान द्वारा 535 वें बीकानेर नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का एमजीएसयू के चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन किया गया। विभाग सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के तहत जुबली नागरिक भंडार स्थित सुदर्शन कला दीर्घा में विद्यार्थी शनिवार को पहुंचे जहां बीकानेर के कलाकारों की कूंची से निकली कलाकृतियों के साथ साथ चित्रकला विभाग के विद्यार्थी राम कुमार भदाणी की उस्ता कलाकृतियों के अतिरिक्त फराह मुगल के पेंसिल स्केच व मल्टीमीडिया आर्टवर्क का समावेश किया गया है। चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चॉयल ने कहा कि इस तरह समकालीन कलाकारों की कलाकृतियों के अध्ययन से विद्यार्थी क...

बाल अधिकार संरक्षण पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित* *बाल अधिकारों का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः बाल अधिकारिता मंत्री

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 *बाल अधिकार संरक्षण पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित* *बाल अधिकारों का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः बाल अधिकारिता मंत्री* बीकानेर, 30 अप्रैल। बाल अधिकारिता मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना तथा इन्हें प्रभावी तरीके से लागू करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी श्रृंखला में विभाग द्वारा संभाग स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े अधिकारी अपने दायित्व एवं कर्त्तव्यों को समझ सकें। श्रीमती भूपेश शनिवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन सभागार में बाल अधिकारिता विभाग और बाल संदर्भ केन्द्र जयपुर के संयुक्त तत्वावधान् में बाल संरक्षण पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें आगे बढ़ने का बेहतर माहौल मिले तथा विभिन्न कारणों से पीछे रह रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं। बच्चों में श...

महिला अधिकारिता मंत्री ने किया ‘आई एम शक्ति कॉर्नर’ का उद्घाटन

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 *महिला अधिकारिता मंत्री ने किया ‘आई एम शक्ति कॉर्नर’ का उद्घाटन* बीकानेर, 30 अप्रैल। महिला अधिकारिता मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने शनिवार को राजकीय गंगा उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की पहल पर तैयार ‘आई एम शक्ति कॉर्नर’ का उद्घाटन किया। इस दौरान श्रीमती भूपेश ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, खेल एवं विज्ञान सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ऐसी महिलाएं युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। स्कूली बालिकाएं इनके जीवन से प्रेरणा लें तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनें, इसके मद्देनजर प्रयास जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन के ‘शक्ति’ अभियान को इस दिशा में प्रभावी बताया तथा कहा कि ‘आई एम शक्ति कॉर्नर’ जैसे नवाचार सतत रूप से किए जाएं। उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास को सराहा तथा सभी संभागीय मुख्यालयों पर ऐसे ‘कॉर्नर’ स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जन्म के लिए घटता लिंगानुपात चिंता और 15 से 49 आ...