ट्रॉमा सेंटर में डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन चिकित्सा सेवा मानवता का प्रतीक - चिकित्सक का समाज में सम्मानित स्थान है - डॉ. खजोटिया
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 ट्रॉमा सेंटर में डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन चिकित्सा सेवा मानवता का प्रतीक - चिकित्सक का समाज में सम्मानित स्थान है - डॉ. खजोटिया बीकानेर 30 अप्रैल। राजकीय ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. एल.चोपड़ा का अभिनंदन किया गया । अस्थिरोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डॉ. चोपड़ा को शॉल, साफा, माल्यार्पण, गुलदस्ता, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में खत्री मोदी समाज संस्था द्वारा भी डॉ.चोपड़ा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल.खजोटिया ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता से जुड़ा कर्म है जिसमे एक चिकित्सक निस्वार्थ भाव से जन जन की सेवा करता है जो राजकीय सेवा से रिटायर होने के बाद भी आजीवन चिकित्सक के रूप में मानवता की सेवा करता है । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने डॉ.चोपड़ा की चिकित्सा सेवाओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में पूर्व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक परम...