त्रिदिवसीय ज्ञानशाला शिविर का हुआ आयोजन
खबरों में बीकानेर *औरों से हटकर सबसे मिलकर* *बीकानेर डेली न्यूज* *बीकानेर डेली न्यूज* ✍🏻 त्रिदिवसीय ज्ञानशाला शिविर का हुआ आयोजन 31 दिसम्बर 2021 तेरापंथ भवन, गंगाशहर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर द्वारा संचालित ज्ञानशाला का त्रिदिवसीय ज्ञानशाला शिविर के समापन के अवसर पर मुनिश्री शान्तिकुमार जी ने अपने उद्बोधन में छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से उपस्थित शिविरार्थियों को ज्ञानार्जन के साथ-साथ संस्कारों को पुष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला पूज्य गुरूदेव आचार्य श्री तुलसी द्वारा प्रदत्त अनुपम अवदान है। ज्ञानशाला के माध्यम से ज्ञानार्थियों में संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है। तेरापंथी सभा के मंत्री रतन लाल छलाणी ने कहा कि ज्ञानार्थियों की अनुपम, आत्मविश्वास से लबरेज एवं मन को मोह लेने वाली प्रस्तुतियां ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं के अथक प्रयास एवं अभिभावकगण की सजगता को बयां कर रही है। तेयुप मंत्री देवेन्द्र डागा ने बताया कि सौम्या भूरा व युव...