Posts

वाटर स्कूटर के लिए सूरसागर मुफीद, बीकानेरी स्वाद का लुत्फ जूनागढ़ के सामने Surasagar Mufid for water scooter, Bukaneri flavor in front of Junagadh

Image
Surasagar Mufid for water scooter, Bukaneri flavor in front of Junagadh  बीकानेर। नगर विकास न्यास ने धरोहर संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए सूरसागर में वाटर स्कूटर, स्पीड बोट चलाने, चार जेट फव्वारे लगवाने व दीवारों पर रंग-पेंटिंग व चित्रकारी करवाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस  के अलावा जूनागढ़ के सामने खादी भंडार के नजदीक  फूड कोर्ट लगाने तथा लगभग 10 प्रोडेक्ट्स से इस फूड कोर्ट की शुरुआत करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। न्यास यहां   अधिक से अधिक लोगों को भ्रमण के लिए आकर्षित करने की मंशा से योजना बनाता रहा है।   अध्यक्ष महावीर रांका व नवनियुक्त न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने शुक्रवार सुबह सूरसागर, जूनागढ़, रवीन्द्र रंगमंच तथा टाउन हॉल का निरीक्षण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि  टाउन हॉल में एयरकूलिंग व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण के दौरान अशोक चौहान, भंवरुं खा तथा ओमप्रकाश गोदारा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। फूडकोर्ट पर फोकस न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने बताया कि शहर में कई प्रसिद्ध ...

पहले पैसा दो- फिर बिजली लो, बिल का झंझट खत्म-/- इंतजार 3 साल और आपकी पॉकेट में बचत शुरू

Image
3 वर्षों में सभी मीटर स्मार्ट प्रीपेड होंगे : श्री आर के सिंह   विद्युत मंत्री ने निर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी इस कदम से बिजली क्षेत्र में क्रांति आएगी, रोजगार सृजन होगा विद्युत तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर के सिंह ने कहा है कि अगले तीन वर्षों में सभी मीटर स्मार्ट प्रीपेड होंगे और बिजली बिल आपके घर पहुंचने के दिन समाप्त हो जायेंगे। श्री सिंह विद्युत मंत्रालय द्वारा आयोजित मीटर निर्माताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विद्युत मंत्री ने निर्माताओं को सलाह दी कि वे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का उत्पादन बढ़ाएं क्योंकि आने वाले वर्षों में इसकी बड़ी मांग होगी। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को सलाह दी कि वे एक विशेष तिथि के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को अनिवार्य बनाने पर विचार करें। इससे बिजली क्षेत्र में क्रांति आयेगी। एटी तथा सी नुकसान कम होंगे, बिजली वितरण कंपनियों की स्थिति सुधरेगी। ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा और बिल भुगतान में सहजता आयेगी। इससे युवाओं के लिए कौशल संपन्न रोजगार भी मिलेंगे। बैठक में मीटरों के विभि...

641 किसानों को मिले 1 करोड़ 30 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र

Image
सहकारी ऋण माफी शिविर 641 किसानों को मिले 1 करोड़ 30 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र किसानों के लिए बड़ी सौगात है सहकारी ऋण माफी योजना-प्रभारी सचिव बीकानेर, 7 जून। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा की अनुपालना में गुरुवार को गजनेर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में सहकारी ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 641 किसानों को लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं बागवानी) तथा जिला प्रभारी सचिव नीलकमल दरबारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसानों का ऋण चुकाने के लिए आगे बढ़कर ऋण लिया है। यह किसानों के लिए सरकार की ओर से बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आवश्यकता के अनुसार कृषि के लिए बजट राशि बढ़ाई है, जिससे किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त हो सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया तथा कहा कि सरकार द्वारा खरीफ 2016 में राज्य के किसानों को 1 हजार 68 करोड़ रुपये के क्लेम भुगतान किए हैं। केवल बीकानेर जिले में खरीफ 2016 एवं 17 में किसानों को इस योजना के तहत...

गुणवत्ता, नवाचारों व सामाजिक सरोकारों में राजस्थान में आगे है mgsu

Image
महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी का 15 वां स्थापना दिवस 7 जून को मनाया जाएगा  बीकानेर 6 जून 2018 । शिक्षा और शैक्षणेत्तर गतिविधियों में  अपनी विशिष्ट पहचान राजस्थान में बनाने वाले महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी का 15 वां स्थापना दिवस 7 जून को नवाचार के साथ मनाया जाएगा । नवाचारों में सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए  इस बार प्रकृति मित्र बनकर प्रकृति के साथ रहना और विवि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाना शामिल है । नवाचारों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय जुलाई से आरंभ होने वाले नए शिक्षा सत्र में नए पाठ्यक्रम के रूप में राजस्थानी पाठ्यक्रम और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने वाला पौरोहित्य कार्य का पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर भागीरथ सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी।   उन्होंने बताया कि यह दूसरा अवसर है जब MGSU स्थापना दिवस मना रही है । यह परंपरा गत वर्ष आरंभ हुई ।   इसी कड़ी में दूसरी बार मनाया जाने वाला स्थापना दिवस समारोह सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मनाया जाएगा।...

अन्यत्र सुरक्षित हैं नीरव मोदी/मेहुल चोकसी की जांच से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज

Image
मुंबई के सिंधिया भवन स्थित आयकर कार्यालय में सरकारी दस्तावेजों को नुकसान/क्षति के संबंध में सीबीडीटी ने स्पष्टीकरण जारी किया   मीडिया के एक हिस्से में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि नीरव मोदी/मेहुल चोकसी की जांच से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज मुंबई के सिंधिया भवन में स्थित आयकर कार्यालय में लगी आग में नष्ट हो गये हैं। इस बात को स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह के समााचार पूरी तरह से झूठे और भ्रमपूर्ण हैं। इस बात को भी स्पष्ट किया जाता है कि नीरव मोदी/मेहुल चोकसी मामले में चल रही जांच से संबंधित दस्तावेज/कागजों को जांच प्रक्रिया के तहत विभिन्न भवनों में स्थित इकाइयों तक पहले ही स्थानान्तरित किया जा चुका है। इसलिये नीरव मोदी/मेहुल चोकसी मामले से संबंधित दस्तावेज/कागजों के मुंबई के आयकर कार्यालय में हुई उक्त अग्नि दुर्घटना में नष्ट/क्षतिग्रस्त होने की सभी आशंकायें निराधार हैं।  _pib यहां _  ✍️ मोहन थानवी

जम्मू-कश्मीर में सीमापार से गोलाबारी के कारण दुधारू पशुओं के नुकसान पर मुआवजा बढ़ाया गया

Image
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सीमापार से गोलाबारी के कारण दुधारू पशुओं को होने वाले नुकसान पर मुआवजा राशि को बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति दुधारू पशु कर दिया है। सीमापार से गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को पशुओं, फसलों, मकानों इत्यादि के रूप में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।       उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने दिसंबर 2017  में सीमापार से होने वाली गोलाबारी का शिकार होने वालों को ध्यान में रखते हुए मकानों, फसलों और पशुओं के नुकसान के लिए एनडीआरएफ दरों पर मुआवजा देने और राहत शिविरों के लिए व्यय करने की घोषणा की थी। हालांकि, यह पाया गया कि प्रत्येक दुधारू पशु के नुकसान पर दी जाने वाली 30,000 रुपये की राशि दुधारू पशुओं की वास्तविक कीमत की तुलना में अत्यन्त अपर्याप्त है। सीमा पर रहने वाले लोगों की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इस संबंध में मुआवजा राशि को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।  वास्तविक नुकसान का आकलन करने के बाद आरंभ में जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकार द्वारा ही इन दावों का भुगतान गोलाबारी ...

विरोध :: व्यापारियों ने जताया भय : एलिवेटेड रोड निगल जाएगी बीकानेर के मुख्य बाजार

Image
बीकानेर । दीनदयाल सर्किल से रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़  क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि यह रोड बीकानेर के मुख्य बाजारों को निगल कर ही बनाए जाने की किसी की भी मंशा को वह कदापि पूरी नहीं होने देंगे, इसका पुरजोर विरोध करेंगे ।  व्यापारियों ने ऐसी स्थिति को हास्यास्पद बताया कि रोड कितनी फुट की बनेगी, दो लाइन बनेगी 3 लाइन बनेगी इसके बारे में प्रशासन को ही अभी तक कुछ मालूम भी नहीं है । सोमवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित शिवसागर में आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापारी प्रतिनिधियों ने इस रोड को नहीं बनाने और रेल बाईपास बनाने की मांग को लेकर लेकर छह जून को बीकानेर बंद करने की घोषणा की है। बीकानेर व्यापार एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अध्यक्ष नरपत सेठिया ने आरोप लगाया  कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा नेशनल हाईवे ऑथोरेटी एलिवेटेड रोड़ प्रोजेक्ट के बारे में लगातार बीकानेर की जनता और व्यापारियों को  हथियार नहीं है शहर के भीतरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि आज तक  कोई ऑथोराइज्ड एजेंसी यह नहीं बता प...