केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्री 162 लागत लेखाकारों के साथ होंगे कल; जीएसटी पर भी होगी चर्चा
बीकानेर 28/5/17 । लागत लेखाकार संस्थान के बीकानेर-झुंझुनू चैप्टर का उद्घाटन समारोह 29/5/17 को सुबह 10 बजे होटल पार्क पैराडाइज में होगा। उद्धाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ करेंगे। चैप्टर के कॉर्डिनेटर राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उद्घाटन सत्र पश्चात 2:00 बजे GST पर सत्र भी आयोजित होगा । आयोजन में चैप्टर के उद्घाटन समारोह संस्थान के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता और चेयरमैन रवि साहनी सहित भारतवर्ष के 162 लागत लेखाकार शिरकत करेंगे । - मोहन थानवी