हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिलाया फूलनाथ तालाब शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिलाया फूलनाथ तालाब
शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

बीकानेर, 20 नवंबर। फूलनाथ तालाब मंगलवार को हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिला उठा। महादेव भक्त मंडल कमेटी की ओर से लगातार चैथे वर्ष आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया गया। कमेटी के प्रेम कुमार व्यास ने बताया कि फूलनाथ तालाब के चारों ओर लगभग 11 हजार दीप जलाए गए। केदारनाथ व्यास ने कहा कि ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी निभाएं, इसे ध्यान रखते हुए पारम्परिक कार्यक्रम के साथ यह संदेश दिया गया है। इस दौरान गिरधर रंगा, गोपाल महाराज, शिवकुमार हर्ष, बालमुकंुद व्यास, अभिषेक पुरोहित, राजकुमार किराड़ू, मुकेश छींपा, सोहन लाल सेवग तथा मोडाराम चूरा आदि ने भागीदारी निभाई।
-✍️ मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!